फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aditya Narayan sings for Disney and Pixars Elemental Says Chhoo Le Taaron Ko song was quite challenging

Aditya Narayan: आदित्य ने 'एलिमेंटल' में गाया यह सुरीला गाना, बोले- खुश हूं कि बड़े होकर मेरी बेटी यह सुनेगी

Tue, 20 Jun 2023 09:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 20 Jun 2023 09:19 PM IST
सार

आदित्य नारायण की पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई इस गाने के लिए उत्साहित नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Aditya Narayan sings for Disney and Pixars Elemental Says Chhoo Le Taaron Ko song was quite challenging
एलेमेंटल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

डिज्नी पिक्सार की फिल्म ''एलिमेंटल'' चर्चा में है। यह फिल्म आगामी 23 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म के हिंदी वर्जन में दर्शकों को एक खास तोहफा मिलने वाला है और वह तोहफा है आदित्य नारायण की सुरीली आवाज। मशहूर सिंगर ने 'एलिमेंटल' के लिए 'छू ले तारों को' गाना गाया है। आदित्य का कहना है कि यह गाना उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

विज्ञापन

Filmy Wrap: एयरपोर्ट पर रोकी गई 'इंडियन 2' की शूटिंग और भारत में भी बैन होगी आदिपुरुष? पढ़ें फिल्मी खबरें
विज्ञापन


बेटी त्विषा का किया जिक्र
डिज्नी फिल्म्स इंडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया गया है। इसमें गाने की कुछ झलकियां नजर आ रही हैं और साथ ही आदित्य नारायण यह गाना गाने का अपना अनुभव भी साझा करते नजर आ रहे हैं। इस गाने के बारे में बात करते हुए आदित्य ने अपनी बेटी त्विषा का भी जिक्र किया है। उनका कहना है कि मैं चाहता हूं कि बेटी बड़ी होकर जब फिल्में देखेगी तो हिंदी वर्जन में पापा के गाने सुने।
विज्ञापन
विज्ञापन

Karan Johar: करण जौहर के नाम एक और उपलब्धि, ब्रिटिश संसद में इस वजह से किया गया सम्मानित

दिल छू लेगा गाना
आदित्य ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि डिज्नी पिक्सार फिल्म के लिए गा रहा हूं। अब मैं पापा भी बन गया हूं। मैं ये पूंजी जमा कर रहा हूं कि त्विषा जब बड़ी हो और जब वह फिल्में देखना शुरू करे तो हिंदी वर्जन में पापा के गाने सुने। यह बड़ा चैलेंजिंग गाना है। बहुत कम ऐसा होता है कि मुझे दो दिन स्टूडियो में आकर कुछ रिकॉर्ड करना पड़ता। लेकिन, जब आप सुनोगे तो बहुत ही प्यारा सा गाना है। दिल को छू लेने वाला।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Walt Disney Studios India (@disneyfilmsindia)



बदली गई रिलीज डेट
आदित्य नारायण की इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई इस गाने के लिए उत्साहित नजर आ रहा है। फिल्म 'एलिमेंटल' की करें तो यह फिल्म पहले 16 जून 2023 को रिलीज हो रही थी। इसी दिन 'आदिपुरुष' भी रिलीज हुई। इसलिए, मेकर्स ने क्लैश से बचने के लिए अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसका दी। यह फिल्म अब शुक्रवार को हिंदी और इंग्लिश में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed