फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Adipurush: Jaya Prada praise for Prabhas but actress is unhappy about Hanumanji character due to this reason

Jaya Prada: जया प्रदा को नहीं जंचा 'आदिपुरुष' में बजरंगबली का किरदार? कही यह बात

Sat, 17 Jun 2023 12:22 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 17 Jun 2023 12:22 AM IST
सार

बता दें कि जया प्रदा ने बापू के निर्देशन में बनी तेलुगु फिल्म 'सीता कल्याणम' में सीता का रोल निभाया। इसके बाद एक और तेलुगु फिल्म 'सीताराम वनवासम' में भी वह माता सीता बनी नजर आईं।

विज्ञापन
Adipurush: Jaya Prada praise for Prabhas but actress is unhappy about Hanumanji character due to this reason
जया प्रदा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस जया प्रदा ने कई अहम किरदार अदा कर दर्शकों का दिल जीता है। वह पर्दे पर माता सीता का किरदार भी बखूबी अदा कर चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि माता सीता का रोल उन्होंने एक बार नहीं, बल्कि तीन बार प्ले किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि हर महिला को माता सीता की खूबियों को अपनाना चाहिए।

विज्ञापन


बोलीं- 'शुक्रगुजार हूं'
बता दें कि जया प्रदा ने बापू के निर्देशन में बनी तेलुगु फिल्म 'सीता कल्याणम' में सीता का रोल निभाया। इसके बाद एक और तेलुगु फिल्म 'सीताराम वनवासम' में भी माता सीता बनी नजर आईं। इसके अलावा हिंदी-बंगाली फिल्म 'लव-कुश' में भी जया सीता के किरदार में नजर आ चुकी हैं। फिल्म में जितेंद्र श्रीराम के रोल में नजर आए थे। तीन बार सीता जी का किरदार अदा कर एक्ट्रेस को कैसा लगा, इस बारे में उनका कहना है, 'मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं। एक बार नहीं, बल्कि तीन बार मुझे इस किरदार के लिए चुना गया, यह बड़ी बात है।' इसके अलावा जया प्रदा का कहना है कि हिंदू देवी-देवताओं की भूमिका निभाने के लिए स्टार्स की एक सम्मानित सार्वजनिक छवि होनी चाहिए।
विज्ञापन

Shahid Kapoor: क्या आने वाला है 'जब वी मेट' का दूसरा पार्ट? शाहिद कपूर ने इम्तियाज अली संग फिल्म पर दिया हिंट
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमान जी के रोल पर की टिप्पणी
जया प्रदा ने 'आदिपुरुष' में प्रभास और कृति सेनन की भूमिकाओं को लेकर भी टिप्पणी की। उनका कहना है, 'आजकल नैतिक मूल्य और मर्यादा की परिभाषा बेशक अलग है। लेकिन मुझे खुशी है कि प्रभास और कृति सेनन ने 'आदिपुरुष' में श्रीराम और माता सीता की भूमिका सम्मानित तरीके से अदा की है। हर पीढ़ी के अपने नायक होने चाहिए।' जया बच्चन ने प्रभास की खूब तारीफ की। हालांकि, वह फिल्म में हनुमान जी के किरदार से कुछ नाखुश नजर आई हैं। 
Rakhi Sawant: मीका संग लड़ाई खत्म करने पर राखी का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों से टकराव का बोझ लिए नहीं मरना चाहती

माता सीता की गिनाईं खूबियां
जया का कहना है, 'मुझे लगता है कि 'आदिपुरुष' में हनुमान जी के किरदार को और अधिक मजबूती के साथ दिखाया जाना चाहिए था। हनुमान जी एक शक्तिशाली और करिश्माई कैरेक्टर हैं और फिल्म में उनकी यह खूबियां महसूस नहीं होती हैं। फिल्म 'सीता कल्याणम' में हनुमान जी की भूमिका निभाने वाले एक्टर ने गजब का प्रभाव छोड़ा था।' तीन बार सीता जी का किरदार निभाने को लेकर जया प्रदा ने कहा, 'कोई भी सीता मां से प्रभावित हुए बिना उनका किरदार सुंदर तरीके से नहीं निभा सकता है। मुझे लगता है कि आज हर महिला को सीता मां के गुणों को अपनाने की जरूरत है। वह अपने दृष्टिकोण में एक ही समय में अत्यधिक पारंपरिक और आधुनिक थीं। मैं उम्मीद करती हूं कि शायद उनके कुछ गुण मुझ में हों।'
Bollywood: इन सितारों ने शूटिंग सेट पर को-स्टार्स संग ले लिया पंगा, किसी ने दबाया गला, तो किसी ने खींचे बाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed