Adipurush: आदिपुरुष को ट्रोल करने पर फिल्म के एडिटर आशीष म्हात्रे का बड़ा बयान, बोले- 90 सेकंड के टीजर से...
आदिपुरुष में प्रभास भगवान राम के किरदार में दिखेंगे। वहीं, फिल्म में कृति सेनन ने सीता और सैफ अली खान ने रावण का रोल निभाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ सुपरस्टार प्रभास की पैन इंडिया फिल्म 'आदिपुरुष' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। हालांकि, कुछ महीने पहले जब इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था तो यह लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका था। टीजर सामने आने के बाद फिल्म की तारीफ तो दूर उल्टा लोग फिल्म के मेकर्स पर भड़क उठे थे।
अब आदिपुरुष के एडिटर आशीष म्हात्रे ने आदिपुरुष की आलोचना पर खुलकर बात की है। एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए उन्होंने बताया कि फिल्म को ट्रोल किए जाने पर पूरी टीम प्रभावित हुई थी। उन्होंने कहा की जब टीजर की आलोचना हुई तो उससे पूरी टीम सदमे में आ गई थी। उन्होंने बताया कि फिल्म 90 सेकंड के टीजर से बहुत आगे है। इस आधार पर फिल्म को जज नहीं किया जा सकता।
आशीष ने कहा, "हो सकता है कि हम जो कुछ भी बताना चाहते थे, वह दर्शकों तक नहीं पहुंच पाया। दो संभावनाएं हैं - एक यह कि हमने जो दुनिया बनाई है, उसकी दर्शकों को उम्मीद नहीं थी क्योंकि वे राम और सीता को पुराने रूप में देखने के आदी थे और उम्मीद कर रहे थे कि आदिपुरुष इसी तर्ज पर होगा। दूसरा कारण यह हो सकता है कि अधिकांश लोगों ने टीजर का थ्री-डी संस्करण नहीं देखा, उन्होंने इसे अपने मोबाइल फोन पर देखा। इसलिए जब कुछ लोगों ने टीजर को फिर से थ्री-डी में देखा तो उन्होंने अपने विचार बदले और यह भी माना कि मोबाइल पर टीजर देखने से उनकी एक अलग धारणा मिली। उनमें से कई ने टीजर के थ्रीडी संस्करण को देखने के बाद अपने शब्दों और समीक्षाओं को वापस ले लिया।" बता दें कि आदि पुरुष में प्रभास भगवान राम के किरदार में दिखेंग। वहीं, फिल्म में कृति सेनन ने सीता और सैफ अली खान ने रावण का रोल निभाया है।