फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Adil Khan Durrani shocking allegations on wife Rakhi Sawant says she Can not Be Pregnant

Rakhi Sawant-Adil: जेल से रिहा होते ही आदिल ने लगाए राखी सावंत पर आरोप, बोले- बहुत तकलीफें झेली हैं मैंने

Mon, 21 Aug 2023 03:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 21 Aug 2023 03:27 PM IST
सार

बता दें कि राखी सावंत ने इस्लाम कुबूल करने के बाद आदिल से शादी रचाई थी, मगर कुछ वक्त बाद दोनों की शादीशुदा जिंदगी पटरी से उतर गई। राखी ने आदिल पर मारपीट और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे, जिसके बाद आदिल को सलाखों के पीछे जाना पड़ा था।

विज्ञापन
Adil Khan Durrani shocking allegations on wife Rakhi Sawant says she Can not Be Pregnant
राखी सावंत-आदिल खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राखी सावंत के पति आदिल खान जेल से रिहा हो चुके हैं। जेल से बाहर आते ही आदिल ने राखी सावंत पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि राखी ने उनका बहुत शोषण किया। इतना ही नहीं आदिल ने राखी पर अपना न्यूड वीडियो बनाए जाने का भी आरोप लगाया है। आदिल का कहना है कि उन्हें ड्रग्स दिया गया था। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि राखी सावंत अपनी मां के कैंसर के नाम पर लोगों को लूटती थीं!

विज्ञापन

राखी ने लगाए थे आरोप
बता दें कि राखी सावंत ने इस्लाम कुबूल करने के बाद आदिल से शादी रचाई थी, मगर कुछ वक्त बाद दोनों की शादीशुदा जिंदगी पटरी से उतर गई। राखी ने आदिल पर मारपीट और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे, जिसके बाद आदिल को सलाखों के पीछे जाना पड़ा था। अब वह बाहर आ गए हैं और उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
Prakash Raj: 'आपकी यह हालत देखकर दुख हुआ...', चंद्रयान 3 का मजाक उड़ाने पर ट्रोल्स ने एक्टर को सुनाई खरी-खोटी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

राखी की पोल खोलने की कही बात
आदिल ने खुलासा किया राखी ने उनका न्यूड वीडियो बनाया था। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस अपनी मां के कैंसर के नाम पर लोगों को लूटती थीं और हर महीने एक-दो लाख रुपये का डोनेशन लेती थीं। जेल से बाहर आने के बाद आदिल खान दुर्रानी ने एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में राखी पर कई हैरान करने वाले आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा 'बहुत तकलीफें झेली हैं मैंने बता नहीं सकता कि इन छह महीनों में मेरे ऊपर क्या बीती है। मां और पापा समेत पूरे परिवार ने क्या झेला है, मैं नहीं बता सकता। लेकिन मैं खुश हूं कि बाहर हूं और बता सकता हूं कि मेरे साथ क्या हुआ था।' 
Salaar: सालार में डबल रोल निभाएंगे प्रभास, एक्शन मोड में नजर आएंगे अभिनेता?

विज्ञापन

मां नहीं बन सकतीं राखी?
आदिल ने कहा कि वह राखी की पूरी सच्चाई सबके सामने लेकर आएंगे। राखी ने उन्हें केस में फंसाया, उन्हें किस कारण से जेल जाना पड़ा। इंटरव्यू के दौरान आदिल ने कहा कि राखी जैसी औरतें होती हैं ना उनसे बात करना भी बहुत खतरनाक है। आदिल ने कहा, 'राखी मेरे से 19 साल बड़ी है। मैं उसे इतना प्यार करता था। उसकी मां को भी मैं बहुत प्यार करता था। सच कहूं तो मैं उसकी मां का फेवरेट इंसान था।' आदिल ने यह भी कहा, 'राखी ने मेरा न्यूड वीडियो बनाया और कहा कि मेरा और आदिल का बच्चा गिर गया। लेकिन वह प्रेग्नेंट नहीं हो सकती। कुछ दिक्कत की वजह से उसने अपना यूट्रस रिमूव कराया था।' 
Salman Khan: विष्णुवर्धन की अगली फिल्म में सलमान खान की एंट्री? निभाएंगे आर्मी ऑफिसर का रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed