फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Adah Sharma pays rent with her grandmother for the house where Sushant Singh Rajput Lived in

Adah Sharma: दादी के साथ मिलकर सुशांत सिंह राजपूत वाले घर का किराया देती हैं अदा, अभिनेत्री ने किया खुलासा

Tue, 13 Aug 2024 12:33 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 13 Aug 2024 12:33 AM IST
सार

अदा शर्मा ने हाल ही में यह स्पष्ट किया है कि बांद्रा स्थित जिस अपार्टमेंट में सुशांत सिंह राजपूत रहते थे, उसे उन्होंने खरीदा नहीं है। अभिनेत्री ने बातचीत के दौरान कहा कि वह इस घर किराए पर रह रही हैं।
 

विज्ञापन
Adah Sharma pays rent with her grandmother for the house where Sushant Singh Rajput Lived in
अदा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @adah_ki_adah

विस्तार

द केरल स्टोरी में अपने अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली अदा शर्मा इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत वाले घर में रह रही हैं। बांद्रा स्थित इस अपार्टमेंट की वजह से वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिनेत्री ने साफ किया कि इस अपार्टमेंट को उन्होंने खरीदा नहीं है, बल्कि इसमें वह किराए पर रह रही हैं। 
विज्ञापन

Anurag Kashyap: नई वेब सीरीज में दिखेगा अनुराग कश्यप का जलवा, जीवी प्रकाश कुमार के साथ करेंगे काम
विज्ञापन


दादी भी देती हैं किराया
साथ ही, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह अपनी दादी के साथ मिलकर इस घर का किराया देती हैं। अदा ने कहा, "मैंने जो घर लिया है वह मेरा नहीं है। केरल स्टोरी से मिले 300 करोड़ रुपये मेरे नहीं हैं, इसलिए मैं किराए पर रह रही हूं। मेरे साथ मेरी दादी भी किराया देने में योगदान देती हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में हैं मकान मालिक
उन्होंने कहा, "चूंकि मैं भी वहां मैं रहती हूं इसलिए किराया देती हूं। मेरी मां काम नहीं करती हैं, इसलिए वह आर्थिक रूप से योगदान नहीं देती हैं, लेकिन वह खाना बनाती हैं। दरअसल, वह घर मेरा नहीं है। यह मिस्टर लालवानी का है, जो मुझे लगता है कि वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका में हैं। मुझे लगता है कि सुशांत भी वहां किराए पर रहते थे।" 

इस फिल्म में नजर आएंगी अदा
वर्क फ्रंट की बात करें तो अदा इंदिरा आईवीएफ के संस्थापक डॉ अजय मुर्डिया की बायोपिक तुमको मेरी कसम में अभिनय करती नजर आने वाली हैं। फिल्म डॉ मुर्डिया के जीवन की नाटकीय और भावनात्मक यात्रा को दिखाने की कोशिश की जाएगी। फिल्म में उनके साथ इश्वाक सिंह और अनुपम खेर भी नजर आएंगे।
Sidharth-Karan: एक बार फिर साथ काम करने को तैयार सिद्धार्थ मल्होत्रा-करण जौहर! एक्शन फिल्म के लिए मिलाएंगे हाथ

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed