फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Ananya Panday wished New Year in this way shared photos and videos

Ananya Panday: एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने शेयर कीं कई तस्वीरें, लिखा- नये साल पर दयालु बनें

Sun, 02 Jan 2022 03:15 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 02 Jan 2022 03:15 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क से कई तस्वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन
Actress Ananya Panday wished New Year in this way shared photos and videos
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क से कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें बाघ, लंगूर और हिरण की तस्वीरें भी शामिल हैं। इसके साथ ही अनन्या पांडे ने एक वीडियो भी शेयर किया है। दरअसल, अनन्या पांडे इस वक्त कई प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त है, लेकिन इसके बाद भी वह खुद के लिए टाइम निकाल ही लेती हैं। पिछले कई दिनों से वह रणथंभौर नेशनल पार्क में हैं, जहां अनन्या क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)


उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर छह तस्वीरें और एक वीडियोज शेयर किया है। पहली तस्वीर में अनन्या पांडे हाथ में एक गिलास लिये हुए मुस्करा रही हैं। जबकि बाकी की तस्वीरें जानवरों की हैं। अनन्या ने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा,  कृतज्ञ और प्रसन्न मन के साथ 2022 में प्रवेश। सुरक्षित रहें, दयालु बनें और हर पल को गिनें। अनन्या पांडे की इन तस्वीरों को अब तक 4 लाख 36 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं उनके फैंस इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स जहां अनन्या पांडे को नये साल की शुभकामनाएं दे रहे हैं वहीं उनकी खूबसूरती की भी तारीफ कर रहे हैं। अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म 'लाइगर' के लिए काम कर रही हैं। फिल्म विजय देवरकोंडा और बॉक्सर माइक टायसन फिल्म में लीड रोल में होंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed