फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actors who broke No Kissing Policy for film Tamannaah Bhatia Shahrukh Khan Kareena Kapoor Khan Aishwarya Rai

No Kissing Policy: इन सेलेब्स ने उड़ाई 'नो किसिंग पॉलिसी' की धज्जियां, स्क्रिप्ट की मांग के आगे तोड़ा कानून

Mon, 21 Aug 2023 09:15 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 21 Aug 2023 09:15 PM IST
सार

इन दिनों जिस एक चीज की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है वह एक्टर्स की नो किसिंग पॉलिसी तोड़ने की हो रही है। तो आज हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों की स्क्रिप्ट डिमांड के चलते स्क्रीन पर किस करना मंजूर किया।

विज्ञापन
Actors who broke No Kissing Policy for film Tamannaah Bhatia Shahrukh Khan Kareena Kapoor Khan Aishwarya Rai
स्टार्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री, जो पिछले 110 वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इसकी फिल्में हों या फिर सितारे सभी की चर्चा किसी न किसी मुद्दे की वजह से होती ही रहती है। जिन सेलेब्स को देखने और उनके बारे में जानने के लिए फैंस पलके बिछाए रहते हैं, वे सितारे भी अपने प्रशंसकों के लिए किसी भी हद तक जाते हैं। कोई फिल्म में अपना 100 प्रतिशत देने के लिए जहां गंजा हो जाता है, तो कोई अपना वजन बढ़ा लेता है। लेकिन कुछ तो ऐसे भी होते हैं, जो अपने रूल्स और रेगुलेशन भी बदल देते हैं। दरअसल, इन दिनों जिस एक चीज की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है वह एक्टर्स की नो किसिंग पॉलिसी तोड़ने की हो रही है। तो आज हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों की स्क्रिप्ट डिमांड के चलते स्क्रीन पर किस करना मंजूर किया।
विज्ञापन

Actors who broke No Kissing Policy for film Tamannaah Bhatia Shahrukh Khan Kareena Kapoor Khan Aishwarya Rai
तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा - फोटो : social media

तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' के चलते सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह अपने बॉयफ्रेंड विजय वर्मा के साथ इश्क फरमाती नजर आ रही हैं। जहां एक तरफ दोनों पहली बार एक साथ रोमांस करने के लिए चर्चा में हैं, वहीं दूसरी तरफ जिस एक चीज की चर्चा हो रही है वह सिर्फ और सिर्फ तमन्ना की अपनी 'नो किसिंग पॉलिसी' तोड़ने की है। अभिनेत्री ने इस फिल्म के लिए अपनी 18 साल पुरानी यह पॉलिसी तोड़ दी और स्क्रिप्ट की मांग के अनुसार विजय वर्मा के साथ एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Actors who broke No Kissing Policy for film Tamannaah Bhatia Shahrukh Khan Kareena Kapoor Khan Aishwarya Rai
की एंड का - फोटो : self

करीना कपूर खान

बॉलीवुड की बेबो इंडस्ट्री में रहकर पिछले काफी समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। अभिनेत्री ने पर्दे पर अलग-अलग तरह के कई किरदार निभाए हैं, जिनके लिए उन्हें कई बार पर्दे पर एक्टर्स के साथ रोमांस भी करना पड़ा। लेकिन करीना ने सैफ से शादी रचाने के बाद अपने कॉन्ट्रैक्ट में नो किसिंग क्लॉज जोड़ा था। हालांकि, अभिनेत्री ने फिल्म 'की एंड का' के लिए इसे तोड़ दिया था और अर्जुन कपूर के साथ पर्दे पर खूब रोमांस किया था।
विज्ञापन

Actors who broke No Kissing Policy for film Tamannaah Bhatia Shahrukh Khan Kareena Kapoor Khan Aishwarya Rai
शिवाय - फोटो : Social Media
अजय देवगन

बॉलीवुड के 'सिंघम' यानी अजय देवगन अपने पूरे करियर में नियमों का कड़े तरीके से पालन करते आ रहे हैं। इसी तरह से अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत से ही नो किसिंग पॉलिसी का पालन किया है। हालांकि, पिछले दो-ढाई दशकों से फिल्मों में काम कर रहे अजय देवगन ने अपनी यह पॉलिसी फिल्म 'शिवाय' के लिए तोड़ी थी। इस फिल्म में अभिनेता ने एक्ट्रेस एरिका के साथ किसिंग सीन फिल्माया था।

Actors who broke No Kissing Policy for film Tamannaah Bhatia Shahrukh Khan Kareena Kapoor Khan Aishwarya Rai
जब तक है जान
शाहरुख खान

बॉलीवुड के 'किंग ऑफ रोमांस' माने जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान कई अभिनेत्रियों के साथ इश्क फरमाने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि अभिनेता ऑन स्क्रीन किसिंग सीन देने से शुरुआत से ही परहेज किया करते हैं। लेकिन शाहरुख ने अपनी इस आदत को यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म 'जब तक है जान' के लिए तोड़ दिया था। शाहरुख ने फिल्म में कटरीना कैफ के साथ खूब किसिंग सीन दिए थे।

Actors who broke No Kissing Policy for film Tamannaah Bhatia Shahrukh Khan Kareena Kapoor Khan Aishwarya Rai
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : social media
ऐश्वर्या राय बच्चन

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रहीं ऐश्वर्या राय बच्चन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। ऐश्वर्या ने अपने करियर में बहुत सी फिल्मों में काम किया है, जिनमें उन्होंने बहुत से अभिनेताओं के साथ पर्दे पर रोमांस किया है। लेकिन अभिनेत्री ने शुरुआत में ही किस करने से मना कर दिया था। हालांकि,,ऐश्वर्या ने 'धूम 2' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों में ऐसे खूब सीन दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed