फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actor Sonu Sood reacted on fan photo said he will get the sure challan

Sonu Sood: ट्विटर पर शख्स ने सोनू सूद को टैग कर ऐसी तस्वीर की पोस्ट, एक्टर बोले- यह पक्का चालान कटवाएगा

Thu, 28 Apr 2022 06:25 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 28 Apr 2022 06:25 PM IST
सार

ट्विटर पर एक यूजर ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसका जवाब दिए बिना सोनू खुद को रोक नहीं सके। फोटो में एक शख्स बाइक पर बैठा नजर आ रहा है जिसके नंबर प्लेट पर सोनू सूद का स्केच बना दिख रहा है।

विज्ञापन
actor Sonu Sood reacted on fan photo said he will get the sure challan
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद जरूरतमंदों की मदद के लिए पूरे देश में फेमस हैं। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने लोगों की खूब मदद की। लोग अक्सर उन्हें ट्विटर पर टैग करके अपनी मजबूरी बताते हैं जिसपर सोनू भी हर संभव उनकी मदद की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि देश में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्हीं में कुछ फैन अपना प्यार दिखाने के लिए कभी-कभी कुछ ऐसा कर देते हैं कि सोनू भी हैरान रह जाते हैं। इसके अलावा सोनू अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए भी काफी फेमस हैं। ऐसा ही उनका एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

actor Sonu Sood reacted on fan photo said he will get the sure challan
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, ट्विटर पर एक यूजर ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसका जवाब दिए बिना सोनू खुद को रोक नहीं सके। फोटो में एक शख्स बाइक पर बैठा नजर आ रहा है जिसके नंबर प्लेट पर सोनू सूद का स्केच बना नजर आ रहा है। स्केच के साथ लिखा हुआ है 'द रियल हीरो सोनू सूद।' इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोनू सूद ने भी इसका जवाब दिया है। उन्होंने इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए मजेदार जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'यह पक्का चालान कटवाएगा और बाद में मुझसे ही भरवाएगा।' बता दें कि किच्चा सुदीप और अजय देवगन के हिंदी भाषा पर छिड़े विवाद पर भी सोनू ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि हिंदी को सिर्फ राष्ट्रभाषा कहा जा सकता है। भारत की एक ही भाषा है वह है एंटरटेनमेंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

साउथ की इस फिल्म में नजर आएंगे सोनू
सोनू सूद जल्द ही साउथ की फिल्म आचार्य में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में चिरंजीवी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में राम चरण भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के अलावा सोनू रोडीज में भी नजर आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed