फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actor sanjay dutt make a guest appearance in shahrukh khan starrer film jawan know the latest update

Jawan: शाहरुख की जवान में आया नया ट्विस्ट, फिल्म में होगी ‘संजू बाबा’ की स्पेशल एंट्री

Sun, 12 Mar 2023 12:31 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 12 Mar 2023 12:31 AM IST
सार

शाहरुख की फिल्म 'जवान' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में बॉलीवुड के 'संज्जू बाबा' यानी संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। सुत्रों के मुताबिक, शाहरुख खान की इस फिल्म में संजय दत्त का गेस्ट अपीयरेंस होगा। 

विज्ञापन
actor sanjay dutt make a guest appearance in shahrukh khan starrer film jawan know the latest update
शाहरुख खान, संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान की 'पठान' इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है। 'पठान' का भूत लोगों के सिर से अभी तक उतरा नहीं  है। इस फिल्म को लोगों ने देखा ही नहीं, बल्कि एक त्योहार के रुप मे मनाया है। इस फिल्म को केवल भारत में ही नहीं ,बल्कि दुनियाभर में खूब सराहा गया है। शाहरुख 'पठान' के बाद अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। फिल्म को लेकर अपडेट सामने आते रहते है। वहीं, अब खबर है कि 'जवान' में बॉलीवुड के 'संज्जू बाबा' यानी संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन

'जवान' में नजर आएंगे 'संज्जू बाबा'
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिग्गज एक्टर संजय दत्त इस फिल्म में नजर आएंगे। दरअसल काफी समय से इस बाद को लेकर दुविधा थी कि क्या जवान में संजय की एंट्री होगी, मगर अब इस बात की पुष्टि हो गई है। सुत्रों के मुताबिक, शाहरुख खान की इस फिल्म में  संजय दत्त का गेस्ट अपीयरेंस होगा। फिल्म की कास्टिंग में साउथ और बॉलीवुड स्टार्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। इस फिल्म मे उनका कैमियो होगा, लेकिन एक्टर की यह छोटी सी अपीयरेंस से ही फिल्म पर काफी असर  

विज्ञापन

'ओम शांति ओम' के टाइटल सॉन्ग में आए थे नजर
इससे पहले संजय दत्त, शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम के टाइटल सॉन्ग में एक्टर नजर आए थे। एक्टर लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और एक्टर के पास आज भी फिल्मों की भरमार रहती है। हांलाकि वह किसी फिल्म में लीड रोल प्ले नहीं करते हैं, लेकिन सपोर्टिव किरदार में अक्सर नजर आते हैं। संजय अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लेते हैं। पिछले कुछ वक्त से उन्हें निगेटिव रोल में ही नजर आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी फिल्म 
शाहरुख की फिल्म 'जवान' की बात करें तो इसमें संजय और शाहरुख के अलावा, विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और दीपिका पादुकोण जैसी दमदार एक्ट्रेस नजर आएंगी। बता दें कि  फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन साउथ के जाने माने डायरेक्टर एटली कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-  Satish Kaushik Death: आज इसलिए नहीं हुई सतीश कौशिक की प्रार्थना सभा, 21 तक सब कुछ सुलट जाने की उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed