फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Nawazuddin Siddiqui paid a courtesy call to Union Home & Cooperation Minister Amit Shah today

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, सामने आई तस्वीर

Mon, 26 Dec 2022 10:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 Dec 2022 10:17 PM IST
सार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह की एक तस्वीर सामने आई है।

विज्ञापन
Actor Nawazuddin Siddiqui paid a courtesy call to Union Home & Cooperation Minister Amit Shah today
Nawazuddin Siddiqui, Amit Shah - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आज केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों की एक तस्वीर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई। गृह मंत्रालय पहुंचकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। हालांकि, मुलाकात का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच यह औपचारिक मुलाकात थी। 

विज्ञापन

Actor Nawazuddin Siddiqui paid a courtesy call to Union Home & Cooperation Minister Amit Shah today
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

नवाजुद्दीन और अमित शाह की मुलाकात को लेकर एक अधिकारी के मुताबिक अभिनेता ने केंद्रीय गृहमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। बता दें कि एक महीने पहले नवाज़ुद्दीन ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की थी। सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि नवाजुद्दीन मुलाकात के दौरान अमित शाह को गमलानुमा कोई वस्तु भेंट कर रहे हैं।
South Cinema: अजित कुमार और थलपति विजय की तुलना पर तृषा कृष्णन ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- नंबर गेम कुछ ऐसा है..

Actor Nawazuddin Siddiqui paid a courtesy call to Union Home & Cooperation Minister Amit Shah today
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के चर्चित एक्टर्स में शुमार हैं। वह अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। नवाजुद्दीन को गैंग्स ऑफ वासेपुर, द लंचबॉक्स, मंटो, मांझी- द माउंटेन मैन जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में लगी सब्जी और राशन की मंडी, इन तीन सदस्य हुए टास्क से बाहर
 
विज्ञापन

Actor Nawazuddin Siddiqui paid a courtesy call to Union Home & Cooperation Minister Amit Shah today
फिल्म हड्डी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का लुक - फोटो : insta

नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हड्डी' को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म से नवाजुद्दीन का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म में नवाजुद्दीन एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाएंगे। 
Year Ender 2022: इस साल इन फिल्मों नजर आईं समलैंगिकों और किन्नरों की कहानी, इन सितारों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed