फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Kumud Mishra Tested Covid 19 Positive Admitted In Rewa Hospital

अभिनेता कुमुद मिश्रा हुए कोरोना संक्रमित, रीवा के अस्पताल में हैं भर्ती

Mon, 26 Apr 2021 07:46 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Apr 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
Actor Kumud Mishra Tested Covid 19 Positive Admitted In Rewa Hospital
कुमुद मिश्रा

देश कोरोना महामारी से लगातार लड़ते हुए उभरने की कोशिश कर रहा है। हर रोज संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए केंद्र से लेकर राज्य सरकारें इसे रोकने की हर मुमकिन कोशिश में लगी हुई हैं। इसके लिए तरह-तरह के इंतजाम किए गए हैं। लेकिन कोरोना अपना पैर तेजी से फैला रहा है और अब इसकी चपेट में अभिनेता कुमुद मिश्रा भी आ गए हैं।

विज्ञापन


कुमुद मिश्रा रीवा के विंध्या अस्पताल में भर्ती हैं और वहां उनका इलाज चल रहा है। पिछले कई दिनों से अभिनेता रीवा में रहकर समान मोहल्ला स्थित अपने घर में निर्माण कार्य करा रहे थे। कुमुद मिश्रा मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले हैं। भले ही काम ने कुमुद को मुंबई पहुंचा दिया है लेकिन उनका परिवार अभी भी यहीं रहता है। कुमुद का जन्म चाकघाट के आमनगांव में हुआ था।
विज्ञापन


रांझणा, एयरलिफ्ट, सुल्तान, रुस्तम और जॉली एलएलबी-2, थप्पड़, राम सिंह चार्ली समेत दर्जनों फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके कुमुद मिश्रा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनके अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म इंडस्ट्री से अब तक अक्षय कुमार, गोविंदा, आमिर खान, फातिमा सना शेख, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, तारा सुतारिया, संजय लीला भंसाली समेत अन्य कई स्टार कोरोना की जद में आ चुके हैं। इनमें से कई स्वस्थ हो चुके हैं। तो वहीं हाल ही में संक्रमित हुए कुछ सेलेब्स अभी भी क्वारंटीन में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed