हेल्थ अपडेट: कमल हासन को अस्पताल से मिली छुट्टी, शुभचिंतकों को किया धन्यवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। कोविड-19 के हल्के लक्षण के बाद अभिनेता-राजनेता कमल हासन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और इस बात की जानकारी खुद कमल हासन ने अपने एक बयान के जरिए अपने शुभचिंतकों को दी। कमल हासन को शनिवार को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कमल हासन ने कहा कि वो संक्रमण से जल्द ही ठीक हो गए हैं।
कमल हासन ने शुभचिंतकों का किया धन्यवाद
कमल हासन ने अपनी पोस्ट के जरिए डॉक्टर जेएसएन. मूर्ति को उनके साथ भाई जैसा व्यवहार करने के लिए धन्यवाद किया। इसी के साथ अभिनेता ने उन सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद किया, जो उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे। इसी के साथ कमल हासन ने सभी को कोरोना संक्रमण से सावधानी बरतने के लिए भी कहा। कुछ दिनों पहले कमल हासन ने बताया था कि वो कोरोना से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।
முன்னெச்சரிக்கைகள் முடிந்தவரை காக்கும். அவற்றையும் மீறி சுகம் கெட்டால், நாம் எடுத்த நடவடிக்கைகளே நம்மை விரைவில் குணப்படுத்தவும் கூடும். தொற்றுத் தாக்கியும் விரைந்து மீண்டிருக்கிறேன். எத்தனை உள்ளங்கள் என்னலம் சிந்தித்தன என்றெண்ணியெண்ணி மகிழ்ந்து இருக்கிறேன். pic.twitter.com/IScdLsBjOL
विज्ञापन विज्ञापन— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) December 4, 2021
जल्द शूटिंग पर करेंगे वापसी
कुछ दिनों पहले ही कमल हासन ने ये बताया था कि उनका स्वास्थ्य पहले से बेहतर है और वो जल्द ही अपने काम पर वापस लौट जाएंगे। अस्पताल द्वारा जारी एक हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक कमल हासन को 3 दिसंबर तक आइसोलेट रखा गया था। कल यानी की शनिवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली, जिसके बाद अब जल्द ही अभिनेता एक बार फिर से अपने काम पर लौटेंगे।
कोरोना के लक्षण पाए गए थे
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हासन अमेरिका से वापस लौटने के बाद संक्रमित पाए गए थे। अभिनेता अपने कमल हाउस ऑफ खद्दर नामक कपड़ों के ब्रांड लॉन्च करने के लिए अमेरिका में थे। इस बारे में कमल हासन ने 22 नवंबर को ट्वीट कर अपने प्रशंसकों को जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया ''यूएसए से लौटने के बाद मुझे हल्की खांसी हुई। जब मैंने जांच कराई तो कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया। मैं हॉस्पिटल में क्वारंटीन हूं। सभी को कोविड-19 से सावधान रहना चाहिए।''