फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actor dev patel nomination oscar 2017

भारतीय मूल के ब्रिटिश एक्टर देव पटेल ऑस्कर के लिए हुए नॉमिनेट

Wed, 25 Jan 2017 06:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 25 Jan 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
actor dev patel nomination oscar 2017
देव

भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल को ‘लॉयन’ फिल्म में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का किरदार निभाने पर ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है। वहीं हॉलीवुड फिल्म ‘ला ला लैंड’ को रिकॉर्ड 14 श्रेणियों के लिए नॉमिनेट किया गया। लॉयन फिल्म भारतीय बच्चे के अपने परिजन से बिछड़ने की सच्ची कहानी है। 

विज्ञापन


मंगलवार को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता की श्रेणी में ऑस्कर के लिए नामित होने के बाद पटेल ने कहा कि वह इस उपलब्धि से बेहद आभारी महसूस कर रहे हैं। 2017 के  ऑस्कर पुरस्कार 26 फरवरी को हॉलीवुड में दिए जाएंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को 89वें अकादमी पुरस्कार नामांकन की घोषणा की गई, जिसमें हॉलीवुड फिल्म ‘ला ला लैंड’ को रिकॉर्ड 14 श्रेणियों के लिए नामित किया गया है। इससे पहले ‘टाइटेनिक’ और ‘ऑल अबाउट इव’ को 14 श्रेणियों में नामित किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय मूल के ब्रिटिश एक्टर देव पटेल ऑस्कर के लिए हुए नॉमिनेट

actor dev patel nomination oscar 2017
देव

‘ला ला लैंड’ को सर्वश्रेष्ठ पिक्चर, इसमें किरदार निभाने वाली इमा स्टोन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, रयान गॉस्लिंग को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और 32 वर्षीय डेमियन चेजेले को सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर के लिए नामित किया गया। ला ला लैंड एक लव स्टोरी है। उधर, लॉयन फिल्म भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन सारू बिरले के जीवन पर लिखी किताब ‘ए लॉन्ग वे होम’ पर आधारित है। 

इसमें देव पटेल ने सारू का किरदार निभाया है, जो बचपन में अपने परिवार से बिछड़ जाते हैं। इसके बाद गूगल अर्थ की मदद से काफी समय बाद अपने परिवार को खोजने में सफल हो जाते हैं और फिर भारत आकर उनसे मुलाकात करते हैं। स्लमडॉग मिलियनेयर फिल्म से सुर्खियों में आ चुके पटेल ने खुद को सारू के किरदार में उतारने के लिए छह महीने तक कड़ी मशक्कत की। गर्थ डेविस के निर्देशन वाली लॉयन में किरदार निभाने और इस उपलब्धि पर पटेल ने बेहद खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed