फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Achievement: Samantha Ruth Prabhu completes 11 years in the industry looks killer in glamorous photoshoot

उपलब्धि: सामंथा रुथ प्रभु ने इंडस्ट्री में पूरे किए अपने 11 साल, ग्लैमरस फोटोशूट में दिखे कातिलाना अंदाज

Tue, 30 Nov 2021 06:51 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 30 Nov 2021 06:51 PM IST
सार

दर्शकों का मनोरंजन करते हुए सामंथा रुथ प्रभु ने इंडस्ट्री में अपने 11 साल पूरे कर लिए हैं। अभिनेत्री की इस उपलब्धि पर मशहूर Elle मैग्जीन ने उनकी तस्वीर को अपना कवर पेज बनाया है।

विज्ञापन
Achievement: Samantha Ruth Prabhu completes 11 years in the industry looks killer in glamorous photoshoot
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी- मानी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपने दमदार अभिनय के दम पर लोगों के दिल अपनी जगह बना चुकी हैं। इसी क्रम में दर्शकों का मनोरंजन करते हुए एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अपने 11 साल पूरे कर लिए हैं। अभिनेत्री की इस उपलब्धि के अवसर पर मशहूर Elle मैग्जीन ने उनकी तस्वीर को अपना कवर पेज बनाया है। सामने आया सामंथा का यह फोटोशूट काफी ग्लैमरस है, जिसे लोग कााफी पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन

कवर पेज पर इस्तेमाल की गई तस्वीर में समांथा रेड सैटिन ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, ड्रेस के साथ मैचिंग हील्स उनके इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं। साथ ही स्लीक हेयरस्टाइल और लाइट मेकअप के साथ नैचुरल लिप कलर एक्ट्रेस के लुक को और परफेक्ट बना रहे हैं। ज्वैलरी की बात करें तो अभिनेत्री ने अपने इस लुक के साथ लाइट ब्रेसलेट और ईयररिंग्स पहने हैं। फोटो में सामंथा सोफे पर पोज देते हुए काफी गॉर्जस लग रही हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

 

Achievement: Samantha Ruth Prabhu completes 11 years in the industry looks killer in glamorous photoshoot
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री हाल ही में अमेजन प्राइम की सीरीज फैमिली मैन 2 में नजर आई थीं। इस सीरीज में एक्ट्रेस के अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया था। सीरीज में अपने रोल के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा था कि 'उन्हें चैलेंजिंग रोल्स करना काफी पसंद है। सीरीज में राजी के किरदार से उन्हें बहुत कुछ सीखने का मौका मिला है।

Achievement: Samantha Ruth Prabhu completes 11 years in the industry looks killer in glamorous photoshoot
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

अपने अभिनय करिअर को आगे बढ़ाते हुए अभिनेत्री जल्द ही अपने अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट की भी शुरुआत करने वाली हैं। फिलिप जॉन द्वारा निर्देशित की जा रही फिल्म अरेंजमेंट ऑफ लव में सामंथा एक बायसैक्शुयल लड़की की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। इस फिल्म की जानकारी सामने आते ही अब उनके फैंस उनके इस नए अवतार को देखने के लिए काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed