{"_id":"3281297f9b3169dc966b1266b9c89fe7","slug":"abhishekh-bachchan-aishwarya-roy-bachchan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में:ऐश-अभि ने बांधा सामान, जलसा छोड़ने की तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चर्चा में:ऐश-अभि ने बांधा सामान, जलसा छोड़ने की तैयारी
अमर उजाला,मुंबई
Updated Fri, 17 Jan 2014 08:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
*अफवाहों का बाजार फिर गर्म है कि अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन मुंबई में अपना अलग आशियाना बनाने की तैयारी में हैं। उन्होंने सामान बांध लिया है और बेटी आराध्या के साथ जल्दी ही ‘जलसा’ छोड़ने जा रहे हैं। लेकिन उनके नजदीकी कह रहे हैं कि यह बकवास है। अब उस आदमी की तलाश हो रही है जो ये फालतू बातें फैला रहा है!
विज्ञापन
*सोनाक्षी सिन्हा परेशान हैं कि फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने तो उनकी फिल्म ‘लुटेरा’ की खूब तारीफ की थी, लेकिन ज्यादातर बड़े पुरस्कार समारोहों में इसे नामांकित तक नहीं किया गया! तो क्या तारीफें सिर्फ मुंह देखी थीं? सचमुच ऐसा ही था। पता नहीं सोनाक्षी क्यों भूल गईं कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म औंधे मुंह गिरी थी।
विज्ञापन
*फिल्म ‘कहानी’ में विद्या बालन प्रेग्नेंट थीं और ‘शादी के साइड इफेक्ट्स’ में दुधमुंहे बच्चे की मां बनी हैं! मां का रोल निभाने की ट्रेनिंग विद्या को कहां से मिली, यह राज खुल गया है।
विज्ञापन
विद्या ने बच्चे की देखभाल का काम अपनी बड़ी बहन से सीखा है, जिनके जुड़वां बच्चे हैं! वैसे विद्या के फैन्स खुद उनसे भी खुशखबरी का इंतजार कर रहे हैं। आखिर उनकी शादी को अब एक अर्सा हो रहा है!