{"_id":"2fc071969445c23d4262684d52a01979","slug":"abhay-deol-s-suv-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में 'गाड़ी चोर कलाकार' की कार हुई चोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में 'गाड़ी चोर कलाकार' की कार हुई चोरी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 27 Sep 2013 12:53 PM IST
विज्ञापन
फिल्मों में गाड़ी चुराने वाले एक हीरो की गाड़ी खुद ही चोरी गई। यह अपनी तरह का एक दिलचस्प केस है।
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता अभय देओल ने फिल्म ओक लकी लकी ओए में एक गाड़ी चोर की भूमिका निभाई थी। अभय इस फिल्म में अलग-अलग तरीके से कार को चुराते हुए दिखते हैं।
अब कुछ ऐसी ही घटना खुद अभय देओल के साथ हो गई है। सांताक्रूज स्थित अभय देओल के घर के सामने से उनकी कार चोरी हो गई।
चोरी हुई इस कार के नंबर की आखिरी तीन डिजिट 420 हैं। अभय देओल ने अपनी एसयूवी कार के चोरी होने की एफआईआर लिखवा दी गई है।
कार चोरी का यह मामला इसलिए भी मजेदार है कि चोरी करने की यह ट्रिक कुछ वैसी ही है जैसे कि उन्होंने अपनी फिल्म में ओए लकी लकी ओए में किया था।
एफआईआर के बाद पुलिस अभय देओल के अर्पाटमेंट के आसपास के फुटेज तलाश रही है। अभी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।