फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aashiqui 3: Deepika Padukone out from Kartik Aaryan film makers are searching for a new face for film

Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन की आशिकी 3 से दीपिका पादुकोण की छुट्टी, भट्ट कैंप से जुड़ेगा इस अभिनेत्री का नाम

Tue, 13 Dec 2022 10:02 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 13 Dec 2022 10:02 AM IST
सार

महेश भट्ट ने हाल ही में दिए बयान में साफ कर दिया है कि 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के साथ दीपिका पादुकोण रोमांस नहीं करेंगी।

विज्ञापन
Aashiqui 3: Deepika Padukone out from Kartik Aaryan film makers are searching for a new face for film
कार्तिक आर्यन और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले दिनों सुपरहिट रही आशिकी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म का एलान हो गया था। इसके साथ ही यह भी खुलासा हुआ था कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। जहां बॉलीवुड के मशहूर निर्माता महेश भट्ट ने अपनी आशिकी सीरीज की तीसरी कड़ी के अभिनेता के नाम का खुलासा किया था, वहीं अभी भी इसकी अभिनेत्री के नाम पर मुहर नहीं लग पाई है। जब से फिल्म का एलान हुआ है, तभी से कार्तिक आर्यन की हीरोइन के लिए अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। पहले जेनिफर विंगेट के नाम की चर्चा थी तो उसके बाद फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण का नाम सामने आया था। लेकिन हाल ही में एक साक्षात्कार में महेश भट्ट ने साफ कर दिया है कि कार्तिक आर्यन 'आशिकी 3' में दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते नहीं दिखेंगे।  

विज्ञापन

'आशिकी 3' के एलान के बाद से ही फिल्म की हीरोइन के नाम की चर्चा जोरों पर हो रही है। अभी तक इस फिल्म को लेकर कई अभिनेत्रियों का नाम सामने आ चुका है, लेकिन फैंस का मानना था कि दीपिका पादुकोण ही वह हैं जो 'आशिकी 3' में कार्तिक के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। हालांकि, महेश भट्ट ने लोगों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। दरअसल, हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में महेश भट्ट ने फिल्म के लिए किसी भी अभिनेत्री को कास्ट किए जाने की बात को सिरे से नकार दिया है। इसके साथ ही निर्माता ने यह भी खुलासा किया है कि वह आशिकी 3 के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं।
Box Office Report: मंडे टेस्ट में फेल हुईं सलाम वेंकी और विजयानंद, चौथे सोमवार को भी 'दृश्यम 2' ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

महेश भट्ट ने अपनी बात को रखते हुए कहा, 'हम लोग अभी तक आशिकी 3 के लिए नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं। हम इस फिल्म के साथ नए चेहरे को लॉन्च करना चाहते हैं। हमारा प्लान है कि हम अगले साल की शुरुआत में आशिकी 3 की शूटिंग शुरू कर दें। इन दिनों हम स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।' महेश भट्ट के इस बयान से साफ हो गया है कि दीपिका पादुकोण के साथ ही अभी 'आशिकी 3' कोई भी अभिनेत्री फाइनल नहीं हुई है।
Bollywood: जब अजीब वजहों से इन सितारों पर दर्ज हुए केस, किसी को ऑनस्क्रीन किस तो किसी को आंख मटकाना पड़ा भारी

विज्ञापन

साल 1990 में आई फिल्म आशिकी को महेश भट्ट ने निर्देशित किया था। यह टी-सीरीज और विशेष फिल्म्स द्वारा रिलीज की गई थी। इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद साल 2013 में मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म आशिकी 2 रिलीज हुई। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर नजर आए। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। अब इस सीरीज की तीसरी कड़ी के लिए भट्ट कैंप के साथ अनुराग बसु जुड़े हैं। जहां कार्तिक आर्यन फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे, वहीं इसके निर्देशन की कमान अनुराग बासु को दी गई है।
Athiya Shetty KL Rahul: सामने आई अथिया और राहुल की शादी की तारीख, दक्षिण भारतीय रस्मों के साथ लेंगे सात फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed