आमिर खान ने अपनी शादी में पहनी पायल; फैंस ने किए मजेदार कमेंट, बोले- 'ये हैं असली घुंघरू सेठ'
Aamir Khan Wear Payal In Marriage: आमिर खान की तीसरी शादी काफी चर्चा में रही। अपनी शादी में वह पायल पहने नजर आए। इस पर फैंस ने मजेदार कमेंट किए हैं।
विस्तार
सोशल मीडिया पर आमिर खान के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर खान अपने घर के बाहर मेहमानों से मिल रहे हैं। वह उनसे बातें कर रहे हैं। उन्होंने आईवरी कलर का धोती-कुरता पहना है। जहां सभी लोगों ने जूते या चप्पल पहने हैं वहीं आमिर खान नंगे पैर हैं। उन्होंने पैरों में मोटी पायल पहनी है। आमिर की पायल पर फैंस की नजरें टिक गईं।
Satluj Ban: क्या फिर रिलीज होगी 'सतलुज'? निर्देशक हनी त्रेहान की उम्मीद भरी पोस्ट से लगने लगीं ऐसी अटकलें
आमिर खान के पायल पहनने को लेकर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा 'असली घुंघरू सेठ'। दूसरे यूजर ने लिखा 'पैरों में बंधन हैं इसलिए शायद अब शादी नहीं करेंगे।' तीसरे यूजर ने पूछा 'ये कौन से गोले से आए हैं?' एक और यूजर ने कमेंट में लिखा 'यही है कलयुग'।
आमिर खान की शादी का एक वीडियो उनके दोस्त इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि आमिर खान ने पहले शादी की। इसके बाद गौरी स्प्रैट का हाथ चूमा। इसके बाद दोनों ने सबके सामने डांस किया। आमिर खान ने गौरी को गले भी लगाया।