{"_id":"5bc1cd09bdec22695e0fe339","slug":"aamir-khan-and-amitabh-bachchan-film-thugs-of-hindostan-new-poster-out","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिलीज हुआ आमिर और अमिताभ की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का नया पोस्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज हुआ आमिर और अमिताभ की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का नया पोस्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 13 Oct 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
thugs Of Hindostan
विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का नया पोस्टर रिलीज हो चुका है। पोस्टर में फिल्म के सभी किरदार दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में खुदाबक्श बने अमिताभ के चेहरे पर चिंता है वहीं आमिर का अंदाज शातिर लग रहा है।
आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया लेकिन ट्रेलर आमिर की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा और फैंस ने इसे ट्रोल कर दिया।
विज्ञापन
आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया लेकिन ट्रेलर आमिर की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा और फैंस ने इसे ट्रोल कर दिया।
विज्ञापन
thugs
पोस्टर को यशराज फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। विजय कृष्णा आचार्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख मुख्य किरदारों में होंगे। हॉलीवुड की 'पायरेट्स ऑफ कैरेबियन' की तर्ज पर बॉलीवुड में अपनी तरह की पहली भव्यतम फिल्म लाने का दावा किया गया है। जिसका अंदाजा फिल्म देखने के बाद ही लगाया जा सकेगा।
#ThugsOfHindostan are ready to light up all big screens near you. Arriving on Nov 8th!@SrBachchan | @aamir_khan | #KatrinaKaif | @fattysanashaikh | #VijayKrishnaAcharya | @TOHTheFilm pic.twitter.com/yv1FNE9RaM
— Yash Raj Films (@yrf) October 13, 2018
thugs of hindostan
अपने लोकेशन और वीएफएक्स की वजह से फिल्म का बजट 210 करोड़ तक पहुंच चुका है। फिल्म को न केवल हिंदी बल्कि तमिल, तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को यशराज बैनर 3डी और आईमैक्स में भी रिलीज करेगा। इसमें आमिर और कटरीना दूसरी बार साथ-साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों को 'धूम 3' में देखा गया था ।