फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   75 Year Old Shabana Azmi Joins CJPs March Gives A Befitting Reply To Bollywoods Absence

Shabana Azmi: सीजेपी के मार्च में शामिल हुईं 75 साल की शबाना आजमी, बॉलीवुड की गैरमौजूदगी पर दिया करारा बयान

Mon, 20 Jul 2026 12:52 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 20 Jul 2026 12:52 PM IST
सार

Shabana Azmi Joins CJP Protest: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट मार्च में हिस्सा लिया। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
75 Year Old Shabana Azmi Joins CJPs March Gives A Befitting Reply To Bollywoods Absence
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे प्रदर्शनकारियों के समर्थन में पहुंचने के एक दिन बाद, 20 जुलाई को शबाना आजमी ने सीजेपी की ‘चलो संसद’ मार्च में शामिल होकर अपनी आवाज उठाई।

विज्ञापन

हम शांतिपूर्ण विरोध के लिए आए हैं
मार्च के दौरान शबाना आजमी ने PTI से बात करते हुए कहा, ‘हम सभी यहां शांतिपूर्ण विरोध के लिए आए हैं। यह हमारा हक है, जो हमें हमारे संविधान ने दिया है। महात्मा गांधी ने हमें सिखाया है कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कैसे किया जाता है, और हम उसी रास्ते पर चल रहे हैं। हमारा किसी भी तरह की हिंसा करने का कोई इरादा नहीं है।’

विज्ञापन

मार्च के दौरान अन्य प्रदर्शनकारी भी उनके साथ नजर आए और 75 साल की शबाना का सहारा देते हुए उनके साथ चलते दिखे।

बॉलीवुड की गैरमौजूदगी पर दिया जवाब
जब उनसे पूछा गया कि इस मार्च में दूसरे बॉलीवुड सितारे क्यों नहीं नजर आ रहे, तो शबाना ने सख्त जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘आप सिर्फ इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि बॉलीवुड के लोग यहां क्यों नहीं हैं। आप ये क्यों नहीं पूछते कि बड़े उद्योगपति और बिजनेसमैन क्यों नहीं हैं?

ऐसे सवाल पूछकर आप असली मुद्दे से ध्यान हटा रहे हैं और बेवजह विवाद खड़ा कर रहे हैं। आपको उन लोगों का साथ देना चाहिए जो इस मुद्दे के लिए मार्च कर रहे हैं, न कि इसे कमजोर करना चाहिए।’

क्या है पूरा मामला? 
CJP 6 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी इस आंदोलन में शामिल हुए और उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी।

22 दिनों तक शांतिपूर्ण भूख हड़ताल के बाद, सोनम वांगचुक को जबरन दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इसके बाद CJP ने ‘चलो संसद’ मार्च का ऐलान किया।

जहां कई सेलेब्रिटीज इस मुद्दे पर चुप हैं, वहीं कुछ सितारे सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों के समर्थन में सामने आए हैं। इनमें सोनाक्षी सिन्हा, दिया मिर्जा, शबाना आजमी और जीनत अमान शामिल हैं। वहीं एक्टर प्रकाश राज भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के समर्थन में नजर आए।

ये भी पढ़ें- ‘मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना’, CJP प्रदर्शन पर कविता कौशिक की दिल्ली पुलिस से भावुक अपील; कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed