फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kavita Kaushik Emotional Appeal To Delhi Police On CJP Protest Says Mere Desh Ke Bacchon Par Haath Mat Uthana

‘मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना’, CJP प्रदर्शन पर कविता कौशिक की दिल्ली पुलिस से भावुक अपील; कही ये बात

Mon, 20 Jul 2026 10:40 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 20 Jul 2026 10:40 AM IST
सार

Kavita Kaushik: टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया है। यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के साथ मिलकर किया जा रहा है।

विज्ञापन
Kavita Kaushik Emotional Appeal To Delhi Police On CJP Protest Says Mere Desh Ke Bacchon Par Haath Mat Uthana
कविता कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कविता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दिल्ली पुलिस से अपील की कि वे संयम और इंसानियत के साथ पेश आएं। यह अपील उन्होंने तब की जब एक्टिविस्ट और शिक्षक सोनम वांगचुक को उनके अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 20वें दिन प्रदर्शन स्थल से हटाया गया।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस से की खास अपील
वीडियो में कविता ने सीधे दिल्ली पुलिस से बात करते हुए कहा कि वे अपनी वर्दी से ऊपर उठकर सोचें। उन्होंने कहा कि पुलिसवालों के भी परिवार होते हैं- मां-बाप, बच्चे, भाई-बहन और अपने लोग।

विज्ञापन

कविता ने कहा, ‘दिल्ली पुलिस, आप लोगों से एक निवेदन करना था। एक बात है कि आप लोगों की भी तो फैमिलीज होंगी- मां-बाप, बच्चे, भाई-बहन, रिश्तेदार।’

विज्ञापन
विज्ञापन

कविता ने आगे बताया कि छात्र क्यों सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने मेडिकल इमरजेंसी का उदाहरण देते हुए कहा कि हर परिवार चाहता है कि जरूरत के समय उन्हें एक अच्छा और असली डॉक्टर मिले, न कि कोई फर्जी।

उन्होंने आगे कहा, ‘तो कल को भगवान न करे उन्हें कोई मेडिकल इमरजेंसी हो और उन्हें कोई फर्जी डॉक्टर ना मिले, बल्कि एक अच्छा डॉक्टर उनकी जान बचा सके। इसलिए ये बच्चे प्रदर्शन कर रहे हैं।’

Kavita Kaushik Emotional Appeal To Delhi Police On CJP Protest Says Mere Desh Ke Bacchon Par Haath Mat Uthana
सीजेपी का पीएम मोदी के नाम खुला पत्र - फोटो : ANI

देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना
कविता ने पुलिस से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे छात्रों और आम नागरिकों के साथ सख्ती न बरतें और उन पर हाथ न उठाएं।

उन्होंने कहा, ‘जो भी हो, मेरे देश के बच्चों पर, देश के नागरिकों पर हाथ मत उठाना, उन्हें चोट मत पहुंचाना। बस इतना ही कहना है। अपने बल का प्रदर्शन इनके सामने मत करना।’

Kavita Kaushik Emotional Appeal To Delhi Police On CJP Protest Says Mere Desh Ke Bacchon Par Haath Mat Uthana
सोनम वांगचुक - फोटो : एएनआई (फाइल)

आखिर में कही ये बात
वीडियो के आखिर में कविता ने कहा कि भले ही पुलिस को आदेश मानने पड़ते हैं, लेकिन उनके पास अपना दिल, दिमाग और जमीर भी होता है, जिसका इस्तेमाल करना चाहिए।

कविता ने कहा, ‘आदेश चाहे जो भी हो, आपका भी एक मन है, एक दिमाग है, एक कॉन्शस है। उसी कॉन्शस का इस्तेमाल करना। मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना। बस यही निवेदन है। धन्यवाद।’

यहां देखें वीडियो- 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kavita Kaushik (@ikavitakaushik)

क्यों जारी है CJP का प्रोटेस्ट?
CJP की मुख्य मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। वजह है हाल ही में NEET, CBSE, CUET और SSC जैसी परीक्षाओं से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मामले। इन पेपर लीक की वजह से देशभर के लाखों छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ी। इतना ही नहीं, भारी तनाव के कारण कुछ छात्रों द्वारा आत्महत्या करने की खबरें भी सामने आईं, जिसने इस मुद्दे को और गंभीर बना दिया।

ये भी पढ़ें- CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचीं पूनम पांडे, सोनम वांगचुक को किया सपोर्ट; बोलीं- ‘स्टूडेंट्स के हक के लिए लड़ने…’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed