फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   5 reson behind krrish 3

इन 5 वजहों ने बनाया 'कृष 3' को सुपरहिट

Wed, 06 Nov 2013 01:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 06 Nov 2013 01:28 PM IST
विज्ञापन
5 reson behind krrish 3

'कृष 3' फिल्म सुपर हिट हो गई है। रिकॉर्ड बनाने वाली यह फिल्म इतनी हिट क्यों हुई हम आपको इसकी पांच वजहें बता रहे हैं।

विज्ञापन


*'कृष 3' रिलीज होने के पहले दो शुक्रवार ऐसी फिल्में थीं जो बड़े दर्शक वर्ग को आकर्षित नहीं पाईं। पिछले शुक्रवारों को रिलीज हुईं 'बॉस' और 'मिक्की वायरस' फिल्में दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाईं। दर्शक लंबे समय से एक ऐसी फिल्म के इंतजार में थे जिसे पूरे परिवार के साथ देखा जा सके।

*'कृष 3' की रिलीज डेट भी फिल्म की सफलता में बड़ी भूमिका निभाने वाली रही है। कृष शुक्रवार को रिलीज हुई थी। शुक्रवार की शाम से ही लोग दीवाली मनाने के मूड में आ गए थे। शुक्रवार से लेकर रविवार तक तो फिल्म को सफलता मिली ही सोमवार और मंगलवार की छुट्टी होने का लाभ भी फिल्म मिला।
विज्ञापन


*तीसरी सबसे बड़ी वजह फिल्म का सुपरहीरो एंगल रहा है। भारत में बड़ी संख्या में ऐसे युवा दर्शक हैं जिन्हें हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्म रास आती हैँ। दस साल से कम उम्र वाले छोटे बच्चों की भी ऐसी बड़ी संख्या हैं। सुपरहीरो के प्रति प्रेम होने का यह लाभ 'कृष 3' को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


*दीवाली के अगले दिन फिल्म देखने की दर्शकों की प्रवृत्ति भी इस फिल्म की सफलता में बड़ा कारण बनकर उभरी। दीवाली के अगले दिन सोमवार को फिल्म ने एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया। इस दिन फिल्म ने करीब 36 करोड़ की कमाई की। पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई एक्सप्रेस के नाम था।


*ऋतिक रोशन और सुपरहीरो इमेज की जुगलबंदी ने भी फिल्म को हिट करवाने में बड़ी भूमिका निभाई। दर्शकों ने हर बार ऋतिक रोशन को सुपरहीरो के रूप में पसंद किया है। फिल्म के हॉलीवुड इफेक्ट और मजबूत विलेन भी फिल्म की सफलता के कारण बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed