{"_id":"6038bbda8ebc3ee8f36f56f6","slug":"14-scenes-from-kannada-film-pogaru-deleted-after-members-of-brahmin-community-object","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण समाज के विरोध के बाद कन्नड़ फिल्म 'पोगारू' से हटाए गए 14 विवादित सीन, भावनाएं आहत करने का था आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ब्राह्मण समाज के विरोध के बाद कन्नड़ फिल्म 'पोगारू' से हटाए गए 14 विवादित सीन, भावनाएं आहत करने का था आरोप
Fri, 26 Feb 2021 02:56 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Fri, 26 Feb 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
फिल्म पोगारू का दृश्य
- फोटो : Twitter
अभिनेता ध्रुव सरजा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना स्टारर कन्नड़ फिल्म 'पोगारू' से 14 विवादित सीन्स को हटा दिया गया है। ब्राह्मण कम्युनिटी के विरोध के बाद मेकर्स ने ये फैसला लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने यह फैसला कर्नाटक ब्राह्मण विकास बोर्ड और कर्नाटक फिल्म चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के बीच हुई मीटिंग के बाद लिया। फिल्म के मेकर्स पर इन सीन्स के जरिए ब्राह्मण समाज की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के बीच पहली बड़े बजट की फिल्म 'पोगारू' 19 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में ब्राह्मण समाज को गलत तरीके से दिखाए जाने का आरोप लग रहा था। ब्राह्मण समाज ने फिल्म के कुछ संवाद और सीन्स पर आपत्ति दर्ज कराते हुए इसका विरोध किया था। बुधवार को कर्नाटक फिल्म चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जयराज ने मीडिया को बताया कि मेकर्स फिल्म के विवादित सीन हटाने पर सहमत हो गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि फिल्म में दिखाया गया है कि कुछ गुंडे हवन कर रहे ब्राह्मणों के साथ बदसलूकी करते हैं। एक अन्य सीन में गुंडे को ब्राह्मण के कंधे पर पैर रखे दिखाया गया है। विवादित सीन्स को हटाने का फैसला लेते वक्त फिल्म के डायरेक्टर नंदकिशोर ने माफी मांगते हुए कहा कि वे किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे। उन्होंने दर्शकों को यह तसल्ली भी दिलाई कि इन सीन्स के हट जाने से फिल्म किसी भी तरह प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन
तो वहीं ब्राह्मण कम्युनिटी के सदस्य श्रीकांत ने कहा कि सिनेमा में किसी भी समाज को टार्गेट नहीं किया जाना चाहिए। उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, 'हमने धरना किया, क्योंकि हम आहत हुए थे और मेकर्स द्वारा विवादित सीन हटाने के फैसले का स्वागत करते हैं।'
सिर्फ यही नहीं इस मामले पर कर्नाटक की भाजपा नेता शोभा करंदलाजे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था, 'हिंदुओं का अपमान करना और हमारी भावनाओं को आहत करना फैशन बन गया है। क्या उनमें दूसरे धर्मों को इस तरह दिखाने की हिम्मत है। जब तक कि विवादित सीन नहीं हटाए जाते, तब तक फिल्म की स्क्रीनिंग रोक देनी चाहिए। हिंदुओं की भावनाओं का आहत होना नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।'