फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood Wives Maheep Kapoor Bhavana Pandey Neelam Soni Seema Sajde all take over Sydney See Beautiful Photos

Bollywood Wives: बॉलीवुड वाइफ्स का दिलकश अंदाज, सिडनी में मना रही हैं छुट्टियां, देखिए फोटोज

Wed, 24 Apr 2024 11:03 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 24 Apr 2024 11:03 AM IST
सार

महीप कपूर, नीलम कोठारी, सीमा सचदेव और भावना पांडे ये सभी बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेताओं की पत्नियां हैं। ये चारों दोस्त सिडनी ट्रीप पर गई हैं। रोजाना अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर कर रही हैं, जिनको फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bollywood Wives Maheep Kapoor Bhavana Pandey Neelam Soni Seema Sajde all take over Sydney See Beautiful Photos
भावना पांडे, महीप कपूर, नीलम कोठारी, सीमा सचदेह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड फेबुलस वाइव्स महीप कपूर, भावना पांडे, नीलम कोठारी और सीमा सचदेव ये सभी बेहद अच्छी दोस्त हैं। ये सभी ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में छुट्टियां बिताने गई हैं। संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने इस ट्रीप की शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। जिनपर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं और जमकर उनके लुक्स की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन


महीप कपूर का पोस्ट
महीप कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने इस ट्रीप की कुछ लाजवाब फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज पर लगातार फैंस के कमेंट्स आ रहे हैं। इन सभी का लुक तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पहली तस्वीर में ये सभी सीढ़ियों पर एक साथ पोज देती नजर रही हैं। इन सभी के फैशनेबल आउटफिट काफी ग्रेसफुल और स्टाइलिश दिख रहे हैं। एक फोटो में महीप सिडनी हार्बर ब्रिज के आगे कैज़ुअल ड्रेस में खड़ी है। इस पोस्ट के साथ महीप ने कैप्शन में लिखा, ''फैब्युलस हम की सिडनी आए..... और यह वाकई में शानदार है।'' एक फैन ने लिखा, ''ओ माई गॉज... आई लव यू लेडिज सो मच।'' एक और फैन ने लिखा, ''बेहतरीन फोटोग्राफी।''
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Maheep Kapoor (@maheepkapoor)



बॉलीवुड स्टार्स की पत्नी
बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की पत्नी हैं महीप कपूर। चंकी पांडे की पत्नी का नाम भावना पांडे है। समीर सोनी की पत्नी और अभिनेत्री नीलम कोठारी हैं। सोहेल खान की पत्नी रह चुकी हैं सीमा सचदेह (अब दोनों का तलाक हो चुका है)।

फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स शो 
इन सभी ने 'फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' वेब सीरीज में काम किया है। 'फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' एक भारतीय रियलिटी टेलीविजन शो है। इसका पहला सीजन साल 2020 में नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हुआ था, जो कि लोगों को बेहद पसंद भी आया। इसके बाद 2022 में इसका दूसरा सीजन आया। इस शो में इन चारों के अलावा समीर सोनी , संजय कपूर , चंकी पांडे और सोहेल खान, शनाया कपूर, अनन्या पांडे भी नजर आई थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed