{"_id":"688c6a1c312dc05bbd0dc687","slug":"bollywood-actress-tara-sutaria-hints-at-her-relationship-with-veer-pahariya-2025-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tara Sutaria: वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते पर तारा सुतारिया ने लगाई मुहर? लव लाइफ पर अभिनेत्री ने की बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Tara Sutaria: वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते पर तारा सुतारिया ने लगाई मुहर? लव लाइफ पर अभिनेत्री ने की बात
Fri, 01 Aug 2025 12:47 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:47 PM IST
सार
Tara Sutaria Talks About Relationship: बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया ने अब अपने रिलेशनशिप को लेकर एक पॉडकास्ट में खुलकर बात की है। उनकी बातों को अब सीधा वीर पहाड़िया के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा तारा सुतारिया इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी और वीर पहाड़िया की जोड़ी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा है। हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है, लेकिन हाल ही में दिए एक इंटरव्यू ने अफवाहों को और हवा दे दी है।
विज्ञापन
इशारों में किया प्यार का इजहार
तारा सुतारिया ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बातें कीं, जहां उन्होंने अपने रिश्ते की पुष्टि तो नहीं की, लेकिन ये जरूर कहा कि वो अपने रिलेशनशिप को लेकर बहुत खुश हैं और इतनी खुश हैं कि खुद को चांद पर महसूस करती हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो अपने पार्टनर के साथ चांदनी रातों का लुत्फ उठाती हैं, तो तारा ने मुस्कराते हुए जवाब दिया कि 'हां, ये अनुभव बेहद खास होता है, बिल्कुल चौदहवीं के चांद जैसा।'
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Kiara Advani: 'मेरा सबसे शानदार जन्मदिन', बिटिया के साथ कियारा ने कुछ इस अंदाज में मनाया बर्थडे, स्पेशल है केक
विज्ञापन
'मुझे सच्चा प्यार मिला'
इस बातचीत में तारा ने साफ किया कि प्यार उनके लिए सबसे जरूरी चीज है और वो हमेशा से इसे सबसे ऊपर रखती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे अपने प्यार पर भरोसा रहा। मैं उन लोगों में से हूं जो प्यार में यकीन रखते हैं।' हालांकि इस बातचीत के दौरान उन्होंने वीर पहाड़िया का नाम तो नहीं लिया लेकिन अब फैंस उनका नाम सीधे वीर से ही जोड़कर देख रहे हैं। इस बातचीत के दौरान उन्होंने ये भी कहा कि जब आप प्यार को जरूरत से ज्यादा खोजने लगते हैं, तो वो अक्सर दूर चला जाता है। लेकिन जब सही वक्त आता है, तो वो अपने आप आपके जीवन में आ जाता है।
वीर पहाड़िया संग कई बार दिख चुकीं तारा
कभी सारा अली खान के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे वीर पहाड़िया के अब तारा को डेट करने की खबर है। दोनों को कई बार मुंबई और डिनर डेट्स पर एक साथ देखा गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनके बीच की कैमिस्ट्री सबके दिलों को जीत रही है। हाल ही में तारा ने दिल्ली में आयोजित इंडिया कोचर वीक 2025 में रैंप वॉक किया। उस वक्त भी ऑडियंस में वीर पहाड़िया ने उन्हें फ्लाइंग किस दिया था।