फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   BJP Leader File A Plea To Kerala High Court To Ban Mohanlal L2 Empuraan, Suresh Gopi Said This Is Business

L2 Empuraan: फिल्म पर बैन की मांग तेज, बीजेपी नेता ने कोर्ट में दायर की याचिका, सुरेश गोपी बोले- यह सब बिजनेस

Tue, 01 Apr 2025 03:30 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 01 Apr 2025 03:30 PM IST
सार

L2 Empuraan Dispute: हालिया रिलीज फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ को लेकर शुरू हुआ विवाद गर्माता जा रहा है। अब यह विवाद अदालत की चौखट पर पहुंच गया है। वहीं इसको लेकर नेताओं की ओर से भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
BJP Leader File A Plea To Kerala High Court To Ban Mohanlal L2 Empuraan, Suresh Gopi Said This Is Business
एल2: एम्पुरान विवाद और सुरेश गोपी - फोटो : इंस्टाग्राम-mohanlal और @sureshgopi

विस्तार

मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की हालिया रिलीज फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ को लेकर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब फिल्म को बैन करने की मांग को लेकर भाजपा के एक नेता अदालत की चौखट पर पहुंच गए हैं। इसके बाद अब फिल्म को लेकर विवाद और भी गहरा गया है।

विज्ञापन

बीजेपी नेता पहुंचे अदालत
बीजेपी नेता वीवी विजेश अब मोहनलाल की ‘एल2: एम्पुरान’ पर बैन लगाने की मांग को लेकर केरल हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। भाजपा नेता ने केरल उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर ‘एल2: एम्पुरान’ पर तत्काल बैन लगाने की मांग की है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि फिल्म में गोधरा दंगों का जिक्र करने वाले कुछ सीन हैं। इसके अलावा कुछ सीन ऐसे भी हैं जो रक्षा मंत्रालय को लेकर भी गलत टिप्पणी करते हैं।

विज्ञापन

सामाजिक अशांति फैला सकती है फिल्म
भाजपा नेता ने अपनी याचिका में आगे यह भी दावा किया कि फिल्म में कुछ दृष्य ऐसे भी हैं जो केंद्रीय जांच एजेंसियों की ईमानदारी और विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हैं। यह फिल्म सामाजिक अशांति फैला सकती है। इन मुद्दों को उठाते हुए भाजपा नेता विजेश ने उच्च न्यायालय से इस मामले में तत्काल कार्यवाही करने और किसी अप्रिय घटना के घटने से पहले फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है। हालांकि, मामले को अभी तक सूचीबद्ध नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: L2-empuraan Row:'सच्चाई को तोड़-मरोड़कर पेश करने ...

सुरेश गोपी बोले- इसमें कोई विवाद नहीं
वहीं इस पूरे विवाद पर अभिनेता और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी का कहना है कि इसमें कोई विवाद नहीं है। ये सब बस बिजनेस है। उन्होंने कहा, “इसमें विवाद क्या है? विवाद किसने खड़ा किया है? यह सब व्यापार है। लोगों की मानसिकता को खराब करना और पैसा कमाना। बस इतना ही।”

केरल बीजेपी अध्यक्ष और संघ भी उठा चुका सवाल
मोहनलाल की फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ को लेकर विवाद उस समय गरमा गया जब फिल्म में गुजरात दंगों को दिखाने की बात की गई। इस मामले में केरल बीजेपी के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर भी अपनी नाराजगी जता चुके हैं। उन्होंने फिल्म पर सच्चाई को तोड़-मरोड़कर दिखाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा संघ की ओर से भी फिल्म की आलोचना की गई और इसे बैन करने की मांग की जा चुकी है।

यह खबर भी पढ़ें: L2 Empuraan Row:केरल के मुख्यमंत्री ने 'एल2: एम्पुरान' का ...

केरल के मुख्यमंत्री ने किया फिल्म का समर्थन
एक ओर जहां बीजेपी नेता इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने ‘एल2: एम्पुरान’ का समर्थन किया है। मुख्यमंत्री विजयन ने फिल्म की तारीफ की। उनका कहना है कि यह मलयालम फिल्म उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली फिल्म है। सीएम ने संघ और बीजेपी पर फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप भी लगाया। विजयन का कहना है कि फिल्म में सबसे बड़े नरसंहार को दिखाया गया है, इसलिए बीजेपी और संघ नाराज हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed