फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Selena Gomez Marries Benny Blanco Shares Photos of the Dreamy Wedding

Selena Gomez Wedding: एक-दूसरे के हुए सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको, शेयर की शादी की तस्वीरें

Sun, 28 Sep 2025 07:15 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 28 Sep 2025 07:15 AM IST
सार

Selena Gomez Married Benny Blanco: सेलेना गोमेज ने अपने बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको के साथ 27 सितंबर को कैलिफोर्निया में शादी कर ली। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

विज्ञापन
Selena Gomez Marries Benny Blanco Shares Photos of the Dreamy Wedding
सेलेना गोमेज, बेनी ब्लैंको - फोटो : इंस्टाग्राम @selenagomez

विस्तार

अभिनेत्री और गायिका सेलेना गोमेज ने अपने बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको के साथ 27 सितंबर को कैलिफोर्निया में शादी की। दो साल साथ रहने के बाद 33 साल की सेलेना और 37 साल के गीतकार बेनी ब्लैंको ने यह फैसला किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Selena Gomez (@selenagomez)


2023 से रिश्ते में हैं सेलेना और ब्लैंको
सेलेना गोमेज ने साल 2023 के आखिर में इस बात की पुष्टि की थी कि वह गीतकार और संगीतकार बेनी ब्लैंको के साथ रिश्ते में हैं। दोनों ने दिसंबर 2024 में सगाई की थी। इसके बाद से दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं।

Selena Gomez Marries Benny Blanco Shares Photos of the Dreamy Wedding
सेलेना गोमेज, बेनी ब्लैंको - फोटो : इंस्टाग्राम @selenagomez
सेलेना ने शेयर की शादी की तस्वीरें
सेलेना गोमेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। एक तस्वीर में दोनों एक दूसरे को प्यार से पकड़ कर खड़े हैं। एक दूसरी तस्वीर में दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है। एक और तस्वीर में बेनी ब्लैंको सेलेना की गोद में लेटे हुए हैं।
अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए सेलेना गोमेज ने कैप्शन में शादी के दिन की तारीख लिखी है। उन्होंने लिखा है '9.27.25'। पोस्ट पर बेनी ब्लैंको ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है 'असल जिंदगी में मेरी पत्नी'।

Selena Gomez Marries Benny Blanco Shares Photos of the Dreamy Wedding
सेलेना गोमेज, बेनी ब्लैंको - फोटो : इंस्टाग्राम @selenagomez
सेलेना और ब्लैंको ने मनाई बैचलर पार्टी
अपनी शादी से पहले सेलेना गोमेज ने मेक्सिको में अपनी बैचलर पार्टी मनाई, जबकि ब्लैंको ने लास वेगास में अपनी पार्टी मनाई। गायिका और उनके दोस्तों को 23 अगस्त को एक लग्जरी याट पर नाचते, हंसते और धूप सेंकते हुए देखा गया। ब्लैंको ने सिन सिटी में अपनी बैचलर पार्टी की कुछ झलकियां साझा कीं। वह स्पा में आराम कर रहे थे।

Selena Gomez Marries Benny Blanco Shares Photos of the Dreamy Wedding
बेनी ब्लैंको, सेलेना गोमेज - फोटो : इंस्टाग्राम @selenagomez
कौन हैं बेनी ब्लैंको?
सेलेना के पति बेनी ब्लैंको अमेरिकन गीतकार, रिकॉर्ड प्रोड्यूसर और संगीतकार हैं। 8 मार्च 1988 को वर्जीनिया में जन्मे बेनी ने एड शीरन, जस्टिन बीबर, खालिद, हैल्सी, कैटी पेरी और रिहाना जैसे कलाकारों के साथ काम किया है। बेनी बेहतरीन लिरिक्स लिखने और प्रोडक्शन स्किल के लिए जाने जाते हैं। लेखन और प्रोडक्शन के अलावा उन्होंने अकेले कई म्यूजिक रिलीज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed