{"_id":"66a22fdd536162538d0e48c1","slug":"bigg-boss-ott-3-vishal-pandey-lovekesh-kataria-shivani-kumari-are-doing-standup-task-in-new-promo-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर में शुरू हुआ स्टैंडअप टास्क, लवकेश ने मजाकिया अंदाज में उड़ाई अरमान की खिल्ली","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर में शुरू हुआ स्टैंडअप टास्क, लवकेश ने मजाकिया अंदाज में उड़ाई अरमान की खिल्ली
Thu, 25 Jul 2024 04:33 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 25 Jul 2024 04:33 PM IST
सार
मेकर्स द्वारा जारी किए गए प्रोमो की शुरुआत लवकेश कटारिया के स्टैंड अप से होती है। लवकेश कहते नजर आते हैं कि मैं हाथ पर घुमाने के साथ शुरू करता हूं। जैसा कि मैं यहां घर में कई लोगों को घुमा रहा हूं।
विज्ञापन
बिग बॉस ओटीटी 3
- फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiocinema
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के फाइनल में अब कुछ ही दिन बचे हैं। शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है प्रतिभागियों में जीतने की होड़ मची है, जिसके चलते उनके आपसी रिश्तों में भी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अब मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें घरवालों को स्टैंड अप कॉमेडी करने का टास्क दिया गया है। प्रोमो जारी होने के बाद से ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस अपने पसंदीदा घरवाले को खूब सपोर्ट भी कर रहे हैं।
बिग बॉस ओटीटी 3 का स्टैंडअप टास्क
मेकर्स द्वारा जारी किए गए प्रोमो की शुरुआत लवकेश कटारिया के स्टैंड अप से होती है। लवकेश कहते नजर आते हैं कि मैं हाथ पर घुमाने के साथ शुरू करता हूं। जैसा कि मैं यहां घर में कई लोगों को घुमा रहा हूं। इसके बाद लवकेश, अरमान मलिक पर तंज कसते हुए कहते हैं कि अरमान भाई को देखकर ऐसा नहीं लगता है कि सरपंच जैसे सफारी सूट पहनकर शादी ब्याह में आ गए हो। लवकेश के इस जोक पर अरमान मलिक भी हंसने लगते हैं।
एक दूसरे का मजाक उड़ाते दिखे घरवाले
इसके बाद विशाल पांडे आते हैं। विशाल घरवालों की सबसे अच्छी चीजों के बारे में बताते हैं। विशाल, शिवानी की तारीफ करते हुए कहते हैं कि अगर इस घर में सबसे ज्यादा किसी के अंदर फीलिंग्स है तो वह शिवानी है और वह दिल से सबको बहुत ज्यादा प्यार करती है। इसके बाद विशाल, सना मकबूल की तारीफ करते हुए कहते हैं कि अगर पूरा घर एक साइड हो जाए, वो फिर भी अकेले रहकर अपना पॉइंट रखेगी और उसे क्लियर कट करेगी। इसके बाद शिवानी को कृतिका की नकल करते हुए भी देखा जाता है।
विज्ञापन
दर्शकों को आया पसंद
बिग बॉस ओटीटी 3 का यह प्रोमो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत दिन के बाद घरवालों के चेहरे पर हंसी देखी है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'शिवानी घर की एंटरटेनर हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'लवकेश विनर लग रहे हैं।'

View this post on Instagram