फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss OTT 3 Armaan and his wives do not support two marriages payal revealed the truth

Bigg Boss OTT 3: दो शादियों का समर्थन नहीं करते अरमान, पायल बोलीं- हम तीनों मरने के कगार पर आ गए थे

Tue, 02 Jul 2024 11:27 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 02 Jul 2024 11:27 AM IST
सार

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से बाहर होने के बाद अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक ने उन पर लग रहे दो शादियों को बढ़ावा देने के आरोपों पर अपनी सफाई पेश की और कहा कि वह बहुविवाह का समर्थन नहीं करते हैं।
 

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Armaan and his wives do not support two marriages payal revealed the truth
पायल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @payal_malik_53

विस्तार

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के सबसे चर्चित जोड़े अरमान, पायल और कृतिका बन चुके हैं। इस जोड़े को लेकर तरह-तरह की खबरें सोशल मीडिया पर फैल रही हैं। कुछ सेलिब्रिटिज ने इन्हें बहुविवाह को बढ़ावा देने वाला कहकर इनकी आलोचना की तो वहीं, कुछ ने इनका समर्थन भी किया। पहले हफ्ते के एविक्शन में पायल घर से बाहर हो चुकी हैं। पायल के घर से बाहर होने पर अरमान के रिएक्शन ने सभी को चौंका दिया था। अब पायल ने अपने पति और खुद पर लग रहे बहुविवाह को बढ़ावा देने के आरोपों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि वह दो शादियों को बढ़ावा नहीं देते हैं। आइए जानते हैं पायल ने इस मामले पर क्या कहा?
विज्ञापन


दो शादियों का समर्थन नहीं करते 
शो से बाहर होने के बाद पायल ने बातचीत में दो शादियों को बढ़ावा देने की अफवाहों पर सफाई देते हुए कहा कि वह लोग दो शादियों का समर्थन नहीं करते हैं और ना ही जिंदगी में कभी करेंगे। हमने अपने हर साक्षात्कार और ब्लॉग में कहते हैं कि हमसे ये गलती हो गई अन्य लोग ऐसा ना करें, क्योंकि हमारे जितनी आपसी समझ हर किसी में हो ये जरूरी नहीं। पायल ने आगे कहा कि अरमान से भी गलती हो गई है और ये बात वो मानते हैं।
विज्ञापन

कास्टिंग काउच का शिकार हुई थीं ये अभिनेत्री, फोन पर हुई थी डिमांड
विज्ञापन
विज्ञापन


मरने की कगार पर पहुंच गए थे तीनों
बातचीत के दौरान पायल ने कहा कि वे तीनों मरने की कगार पर पहुंच गए थे, लेकिन सभी चीजों को समेटकर अपने रिश्ते को बनाया है। उन्होंने कहा कि इस रिश्ते में आज इतना प्यार है कि दुनिया की कोई भी ताकत हम तीनों को अलग नहीं कर सकती है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


फूट-फूट कर रोई थीं पायल 
मालूम हो की पायल मलिक अरमान की पहली पत्नी हैं। बाद में अरमान ने उनकी दोस्त कृतिका से शादी कर ली। एक एपिसोड में पायल कृतिका और अरमान की शादी के बारे में बताते हुए नजर आईं। पायल अरमान और कृतिका की शादी की बात बताते हुए रोने लगीं। बाद में बिग बॉस के प्रतिभागी कृतिका को समझाते हुए नजर आएं। 
दुबई के करोड़पति यूट्यूबर से शादी करने जा रहीं ये भारतीय अभिनेत्री?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed