फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg boss 19 new promo released salman khan raised question on amaal and shehbaz friendship

अमाल मलिक और शहबाज बदेशा की दोस्ती पर उठा सवाल, सलमान ने लगाई फटकार; बिग बॉस 19 में फिर होगा कुछ बवाल?

Sun, 23 Nov 2025 08:51 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 23 Nov 2025 08:51 PM IST
सार

Bigg Boss 19: हाल ही बिग बॉस 19 का नया प्रोमो सामने आया है। शो के होस्ट सलमान खान प्रतियोगी अमाल और शहबाज की दोस्ती पर सवाल उठाते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
Bigg boss 19 new promo released salman khan raised question on amaal and shehbaz friendship
बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रियलिटी शो बिग बॉस 19 के वीकएंड का वार में कुछ ना कुछ बड़ा होता है। वीकएंड का वार में शो के होस्ट सलमान खान प्रतियोगियों की हफ्ते भर की रिपोर्ट देते हैं और उन्हें डांट लगाते हैं। अब एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान को अमाल मलिक और शहबाज बदेशा की दोस्ती को लेकर टिप्पणी करते देखा जा रहा है। साथ ही उनकी गलतियों का भी एहसास करा रहे हैं। देखें प्रोमो। 

विज्ञापन

सलमान ने अमाल मलिक को किया आगाह
शो के नए प्रोमो की शुरुआत में देखा जाता है कि सलमान खान, अमाल मलिक से कहते हैं, ‘आप कई बार लड़ जाते हैं और गुस्सा करते हैं। वो भी अपने एक दोस्त की वजह से, जिसका नाम है शहबाज बदेशा।’ इस पर अमाल ने सलमान से कहा, ‘लेकिन मैंने शहबाज से भी कहा था कि मालती के करियर को लेकर, जो उसने बोला था वो गलत था।’ आगे सलमान ने कहा, 'सच बात ये है कि आप शहबाज की बातों से प्रभावित हो रहे हैं।’

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)



‘जिस तरह प्यार में नफरत आ सकता है, वैसे…’
आगे प्रोमो में सलमान ने शहबाज से कहा, ‘आपको ये एहसास नहीं हो रहा है। जिस प्रकार प्यार में नफरत हो जाता है, उस प्रकार दोस्ती में भी मनमुटाव हो सकता है। आपको नहीं पता है कि आप अमाल को लेकर कितने पोजेसिव हो चुके हैं।’

यह खबर भी पढ़ें: 120 Bahadur: वीकएंड पर कुछ यूं रहा ‘120 बहादुर’ का हाल, फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

शो को लेकर क्या है अपडेट?
रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बॉस 19 से खबर आ रही है कि कुनिका सदानंद शो से बाहर हो गई हैं। उनके एलिमिनेशन के बाद, एक और नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू हुई। अब बिग बॉस 19 के बाकी आठ प्रतियोगियों के नॉमिनेट होने की खबर है। आज वीकएंड का वार में क्या होता है, यह देखना दिलचस्प होगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed