फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 18 fame actress yamini malhotra struggles find home in mumbai owners denied because she is actress

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ फेम अभिनेत्री को मुंबई में नहीं मिल रहा घर, वजह सुन आप भी रह जाएंगे सन्न

Tue, 21 Jan 2025 07:58 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 21 Jan 2025 07:58 PM IST
सार

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ फेम अभिनेत्री यामिनी मल्होत्रा को मुंबई में घर नहीं मिल रहा है। अभिनेत्री ने अपना दर्द सोशल मीडिया पर साझा किया और बताया कि लोग उन्हें घर क्यों नहीं दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 fame actress yamini malhotra struggles find home in mumbai owners denied because she is actress
यामिनी मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

‘बिग बॉस 18’ फेम अभिनेत्री यामिनी मल्होत्रा शो से बाहर निकलने के बाद मुश्किलों का सामना कर रही हैं। अभिनेत्री को मुंबई में घर नहीं मिल रहा है। मंगलवार को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा  की, जिसमें उन्होंने दावा किया कि जब लोगों को पता चला कि वह एक अभिनेत्री हैं, तो उन्हें किराए पर घर देने से मना कर दिया। 

विज्ञापन


एक्ट्रेस होने की वजह से नहीं मिल रहा घर
यामिनी ने अपनी स्टोरी में बताया कि ब्रोकर उनसे, उनके धर्म और जाति के बारे में भी सवाल पूछ रहे हैं। 'गुम है किसी के प्यार में' की अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "नमस्ते दोस्तों, मैं बस एक ऐसी बात शेयर करना चाहती हूं, जो वाकई बहुत निराशाजनक रही है। मुझे मुंबई से जितना प्यार है, यहां घर ढूंढना उतना ही मुश्किल हो रहा है। मुझसे ऐसे सवाल पूछे गए हैं, 'क्या आप हिंदू हैं या मुस्लिम?' 'गुजराती या मारवाड़ी?' और जैसे ही लोगों को पता चलता है कि मैं एक अभिनेत्री हूं, वह सीधे मना कर देते हैं।" अभिनेत्री ने आगे कहा, "क्या एक अभिनेत्री होने के कारण मैं घर पाने की हकदार नहीं हूं? यह चौंकाने वाला है कि 2025 में भी ये सवाल कैसे मौजूद हैं। क्या हम वाकई इसे सपनों का शहर कह सकते हैं, अगर सपने शर्तों के साथ आते हैं?"

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने बालाजी के आशीर्वाद से की जीवन के नए अध्याय की शुरुआत, साझा कीं तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं यामिनी मल्होत्रा?
यामिनी मल्होत्रा एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ दंत चिकित्सक भी हैं। वह ‘गुम है किसी के प्यार में’ के अलावा ‘मैं तेरी तू मेरा’ में नजर आ चुकी हैं। वह 2016 की फिल्म ‘चुट्टालबाई’ में भी काम कर चुकी हैं। इस साल अभिनेत्री ने ‘बिग बॉस 18’ में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में भी प्रवेश किया। हालांकि, वह ज्यादा दिनों तक घर में नहीं टिक पाईं। अभिनेत्री मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं।   


यह खबर भी पढ़ें: Sky Force: 'हॉलीड' से लेकर 'बेबी' तक, 'स्काई फोर्स' ने पहले भी अक्षय कई बार दिखा चुके हैं देशभक्ति का जज्बा


इस अभिनेत्री को भी घर के लिए करनी पड़ी है मशक्कत
यह पहली बार नहीं है, जब किसी अभिनेत्री को मुंबई में घर के लिए मशक्कत करनी पड़ रही हो। इससे पहले उर्फी जावेद को भी भेदभाव का सामना करना पड़ चुका है। साल 2023 में उर्फी ने साझा किया था कि लोगों ने उन्हें इसलिए घर देने  से मना कर दिया था, क्योंकि वह एक विशेष धर्म से ताल्लुक रखती हैं। वहीं, कुछ लोगों ने उनके पहनावे की वजह से भी उन्हें घर देने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed