फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 18 Eviction shilpa shirodkar journey ends in big boss house 6 contestant entered in finale

Bigg Boss 18 Eviction: ‘बिग बॉस 18’ के घर में खत्म हुआ शिल्पा शिरोडकर का सफर, टूटे करण और विवियन

Thu, 16 Jan 2025 12:46 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 16 Jan 2025 12:46 AM IST
सार

Bigg Boss 18 Eviction: ‘बिग बॉस 18’ के घर से अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर बेघर हो चुकी हैं। फिनाले से चार दिन पहले अभिनेत्री को सफर खत्म हुआ। इस दौरान घर में उनके करीबी दोस्त रोते हुए नजर आएं। 
 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Eviction shilpa shirodkar journey ends in big boss house 6 contestant entered in finale
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiocinema

विस्तार

‘बिग बॉस 18’ के घर से अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर एविक्ट हो चुकी हैं, फिनाले वीक में पहुंच कर वह घर से बेघर हुईं। शिल्पा शिरोडकर ने टॉप 7 में अपनी जगह बना ली थी, लेकिन आगे का सफर जारी नहीं रख पाईं। उन्हें फिनाले से चार दिन पहले घर से बेघर कर दिया गया। 
विज्ञापन


करण और विवियन रो पड़े
शिल्पा को एविक्शन से घर में मौजूद उनके टीम के लोगों को काफी दुख हुआ। शो में करण और विवियन को वह अपना बेटा कहती थीं। उनके एविक्शन से दोनों ही दुखी और भावुक नजर आए। करण ने  शिल्पा को अपना मेडल गिफ्ट किया। वहीं, विवियन, जो उनसे काफी समय से दूर थे रो पड़े और घर से बाहर निकलने से पहले उन्हें गले लगा लिया। शिल्पा के निष्कासन की खबर सुनकर चुम दरंग फूट-फूट कर रोने लगीं
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

विज्ञापन
विज्ञापन


करण की टीम से था खास नाता
घर में अपने सफर के दौरान, शिल्पा खासकर करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना के करीब थीं। हालांकि, बाद वह पूरी तरह से करण के टीम की तरफ से खेलने लगी और विवियन से दूरी बना ली। करण की टीम में शिल्पा, चुम और खुद करण वीर मेहरा थे, जिन्हें काफी मजबूत माना जाता था। शुरुआत में करण और शिल्पा के रिश्ते पर काफी सवाल भी उठे थे, लेकिन अंत में दोनों का रिश्ता एक विश्वास के साथ घर में साथ खेलते हुए आगे बढ़ा। 

घर में बचे ये छह प्रतियोगी
शिल्पा शिरोडकर के घर से बेघर होने के बाद अब ‘बिग बॉस 18’ के घर में केवल छह सदस्य बचे हैं, जिसमें, करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, चुम दरंग, ईशा सिंह और रजत दलाल शामिल हैं। अब देखना है बचे हुए दिनों में कौन घर  से बेघर होता और वो दो प्रतिभागी कौन से हैं, जो फाइनल में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed