Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में गधा लेकर पहुंचा डाकुओं के खानदान का ये शख्स, जानें कौन हैं गुणरत्न सदावर्ते?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन हैं गुणरत्न सदावर्ते?
‘बिग बॉस सीजन 18’ में इस बार महाराष्ट्र के मशहूर वकील गुणरत्न सदावर्ते भी हिस्सा ले रहे हैं। बिग बॉस के घर में वह गधे के साथ दिखाई देंगे। यह उनका पालतू जानवर है। जब से उनका नाम शो के लिए कंफर्म हुआ है वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं, खासकर अपने पालतू जानवर की वजह से। हाल ही में कलर्स ने उनके एंट्री का एक प्रोमो जारी किया, जिसमें वह खुद को डाकुओं के खानदान का बोलते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी इस बात पर सलमान खान जोर-जोर हंसने लगे। हालांकि, उनके डाकुओं के खानदान से होने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
Tillotama Shome: एयरपोर्ट पर परेशान हुईं तिलोत्तमा, उड़ान को हुई करीब 9 घंटे की देरी, एयर इंडिया पर लगाए आरोप
मजदूरों के नेता भी हैं गुणरत्न
रिपोर्ट्स के मुताबिक गुणरत्न मजदूरों की हड़ताल के दौरान राज्य में मशहूर हुए थे। उस समय वह हड़ताल में मजदूरों के साथ खड़े थे। इसके बाद उन्हें मजदूरों के संगठन का नेता भी बना दिया गया था। कहा तो यह भी जा रहा है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में भी खड़ हो सकते हैं। हालांकि, अभी वह बिग बॉस के घर में नजर आएंगे।
कब और कहां देखें शो?
'बिग बॉस 18' का प्रसारण आज 6 अक्तूबर से हो रहा है। शो का प्रीमियर कलर्स चैनल पर रात नौ बजे से होगा। इसे जियो सिनेमा के ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर 29 रुपये का मासिक शुल्क देकर देख सकते हैं। यह शो पूरे हफ्ते आएगा।
Kangana Ranaut: ‘इमरजेंसी’ की नई डेट का किसी भी समय एलान, कंगना को खुश करने को हुई सेंसर बोर्ड अफसर की छुट्टी