Tishaa Kumar: भूषण कुमार की बहन तिशा का हुआ अंतिम संस्कार, शाम को होगी प्रार्थना सभा
भूषण कुमार की चचेरी बहन तिशा कुमार का सोमवार को अंतिम संस्कार हुआ। शाम को प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा
विस्तार
विदेश में चल रहा था इलाज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तिशा कैंसर से जूझ रही थीं। उन्होंने महज 21 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक तिशा का इलाज जर्मनी में चल रहा था, लेकिन वह जिंदगी से हार गईं। तिशा के पिता कृष्ण कुमार कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 1995 में आई फिल्म 'बेवफा सनम' में कृष्ण कुमार, शिल्पा शिरोडकर, अरुणा ईरानी और शक्ति कपूर जैसे सितारों के साथ नजर आए थे।
Box Office Collection: वीकेंड पर बैड न्यूज और कल्कि 2898 एडी ने बटोरे दर्शक, जानें सरफिरा-इंडियन 2 का हाल
लाइमलाइट से दूर रहती थीं तिशा
कृष्ण कुमार की बेटी तिशा खुद को लाइमलाइट से दूर रखती थीं। उन्हें आखिरी बार ‘एनिमल’ के प्रीमियर के दौरान देखा गया था वह इस इवेंट में अपने पिता कृष्ण कुमार के साथ रेड कार्पेट पर नजर आई थीं। तिशा का जन्म 6 सितंबर 2003 को हुआ था।
Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव से पीछे हटे जो बाइडेन, कमला हैरिस होंगी पद की उम्मीदवार!
परिवार के ये लोग रहें मौजूद
तिशा के अंतिम संस्कार में भूषण कुमार, तुलसी कुमार, खुशाली कुमाल, दिव्या खोसला, पिता कृष्ण कुमार, तिशा की मां और अन्य सदस्य मौजूद रहें।
अंतिम संस्कार में पहुंचे सितारे
तिशा के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे हैं। जिसमें साई मांजरेकर, रितेश देशमुख, फराह खान, साजिद खान, साजिद नाडियाडवाला, मिलाप जावेरी, विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी, जावेद जाफरी, आनंद एल राय और अन्य मौजूद रहें।
भूषण कुमार के चाचा हैं कृष्ण कुमार
कृष्ण कुमार टी सीरीज के एमडी और निर्माता-निर्देशक भूषण कुमार के चाचा हैं। मालूम हो कि भूषण कुमार दिवंगत गुलशन कुमार के बेटे हैं। तिशा भूषण कुमार की चचेरी बहन थीं। महज 21 साल की उम्र में तिशा के निधन से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
GOAT: इस दिन धमाल मचाएगा 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का ट्रेलर, विजय की फिल्म के तीसरे गाने पर भी मिला बड़ा अपडेट