फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bhool chuk maaf vs karate kid legends vs mission impossible 8 box office collection report

Box Office Collection: ‘भूल चूक माफ’ की कमाई में फिर उछाल, ‘कराटे किड लीजेंड्स’ समेत बाकी फिल्मों का क्या हाल?

Mon, 02 Jun 2025 07:41 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 02 Jun 2025 07:41 AM IST
सार

Box Office Report: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में दर्शकों को एंटरटेन कर रही हैं। जहां एक तरफ राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ अब भी थिएटर्स में अच्छी खासी ऑडियंस को लेकर आ रही है वहीं ‘कराटे किड लीजेंड्स’ को लेकर भी फैंस का उत्साह साफ-साफ देखा जा सकता है। किस फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन किया है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
bhool chuk maaf vs karate kid legends vs mission impossible 8 box office collection report
कराटे किड लीजेंड्स - फोटो : IMDb

विस्तार

जैकी चैन की फिल्म 'कराटे किड लीजेंड्स' 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के पहले दिन इसे धीमी शुरुआत मिली, लेकिन दूसरे दिन वीकेंड का फायदा मिलने से फिल्म की कमाई में अच्छा इजाफा हुआ। इसी तरह 'भूल चूक माफ' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं, 'मिशन इंपॉसिबल 8' की कमाई में भी जबरदस्त उछाल आया है। चलिए जानते हैं इन सभी फिल्मों की कमाई का हाल।

विज्ञापन

‘कराटे किड लीजेंड्स’ ने कितने कमाए?
जैकी चैन की इस फिल्म ने पहले दिन धीमी शुरूआत की और 1.6 करोड़ का कलेक्शन किया। लेकिन इसके बाद फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला और शनिवार को फिल्म ने 2.39 करोड़ का कारोबार किया। इसके बाद रविवार को फिल्म ने 2.35 करोड़ का आकंड़ा पार किया। इस तरह से अब तक फिल्म ने कुल 6.34 करोड़ रुपये कमा लिए। 

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Box Office: दूसरे दिन ‘कराटे किड लीजेंड्स’ की कमाई में बढ़ोतरी, 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई ‘भूल चूक माफ’

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

bhool chuk maaf vs karate kid legends vs mission impossible 8 box office collection report
कराटे किड लीजेंड - फोटो : एक्स

अजय देवगन ने किया था प्रमोट 
बता दें फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड्स’ का निर्देशन जोनाथन एंटविस्टल ने किया है। इसमें जैकी चेन, राल्फ मैकियो, बेन वांग और जोशुआ जैक्सन जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। भारतीय दर्शकों के लिए फिल्म के हिंदी डब संस्करण में अजय देवगन और उनके बेटे युग देवगन ने अपनी आवाज दी है। अजय ने जैकी चेन द्वारा निभाए गए किरदार मिस्टर हान को आवाज दी है, जबकि युग ने ली फोंग के किरदार को अपनी आवाज से जीवंत किया है।

bhool chuk maaf vs karate kid legends vs mission impossible 8 box office collection report
'भूल चूक माफ' - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms

‘भूल चूक माफ’ का कलेक्शन कितना? 
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'भूल चूक माफ' का शानदार प्रदर्शन जारी है। राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर इस फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर फिर से कमाल कर दिया। रिलीज के दसवें दिन वीकेंड का खास फायदा मिला। नौवें दिन फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि रविवार यानी दसवें दिन इसकी कमाई बढ़कर 6.25 करोड़ रुपये हो गई। इस बढ़त के साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 58.85 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म अब 100 करोड़ की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है। 

 

bhool chuk maaf vs karate kid legends vs mission impossible 8 box office collection report
Mission Impossible 8 - फोटो : सोशल मीडिया
‘मिशन इंपॉसिबल 8’ का क्या रहा हाल? 
टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ को भारत में 17 मई को रिलीज किया गया था। इस फिल्म को भी अब वीकेंड का फायदा मिला है। इस फिल्म ने अब तक रिलीज के 15 दिनों में 86.70 करोड़ की कमाई कर ली थी। अब 16वें दिन यानी रविवार को फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इससे पहले शनिवार को फिल्म 3.65 करोड़ ही कमा पाई थी। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 90.45 करोड़ पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed