Aamrapali Dubey: काम की व्यस्तता के बीच आम्रपाली ने सेट पर किया कन्या पूजन, कन्याओं के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अपनी आगामी फिल्म 'मातृ देवो भव:' में व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म चर्चित मराठी फिल्म का रिमेक है। अभिनेत्री ने व्यस्तता के बीच कन्या पूजन के लिए समय निकाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज देशभर में राम नवमी का त्योहार धूम-धमाया से मनाया गया। नौ दिन व्रत रखने के बाद आज विधि-विधान से कन्या पूजन किया गया। भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने भी आज कन्या पूजन किया। हालांकि, काम की व्यस्तता के चलते उन्होंने फिल्म के सेट पर ही कन्याओं को खाना खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया।
साझा किया कन्या पूजन का वीडियो
अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अपनी आगामी फिल्म 'मातृ देवो भव:' में व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म चर्चित मराठी फिल्म का रिमेक है। अभिनेत्री ने व्यस्तता के बीच कन्या पूजन के लिए समय निकाला। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'फिल्म 'मातृ देवो भव:' के सेट पर 'कन्या पूजन'!
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Aamrapali Usha Shailesh Dubey (@aamrapali1101)
फैंस ने की तारीफ
आम्रपाली के इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं और अपनी पंरपराओं का पालन करने के लिए अभिनेत्री को सराह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'माता रानी आपकी हर मनोकामना पूरी करें'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आज की पीढ़ी की कुछ लड़कियों को इन परंपराओं की जानकारी भी नहीं है, उन्हें आपसे जरूर सीखना चाहिए'।
Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' के नए प्रोमो में रजत और शिल्पा के बीच दिखी तकरार, अभिनेत्री को फैंस से मिली तारीफ
शूटिंग के दौरान खूब रोईं आम्रपाली
आम्रपाली की फिल्म 'मातृ देवो भव:' मराठी की सुपर हिट फिल्म 'चिमनी पाखर' का भोजपुरी रिमेक है। इसमें भोजपुरी के कई दिग्गज कलाकार हैं, जिनमें अनूप अरोड़ा, देव सिंह , संजय पांडे और मनजोत सिंह टाइगर के नाम शामिल हैं। हाल ही में आम्रपाली के सह-अभिनेता संजय पांडे ने खुलासा किया कि इस फिल्म में अपना हर सीन शूट करने के बाद आम्रपाली फफक-फफक कर रोईं। एक्टर ने कहा, 'किरदार की परिस्थिति को कलाकार जब करीब से महसूस करने लगता है और अभिनय उसके लिए सिर्फ औपचारिकता नहीं रह जाता तो ऐसे हालात उत्पन्न हो जाते हैं, खासकर तब और भी ज्यादा जब आम्रपाली जैसी संवेदनशील अभिनेत्री हो'।
Alia Bhatt: लाल साड़ी में बहन के साथ दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं आलिया, सुमोना-काजोल भी लगीं बेहद खूबसूरत