फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bharti singh emotional video viral on social media after watching ikk kudi film

रोके नहीं रुक रहे भारती सिंह के आंसू, आखिर किस फिल्म ने कॉमेडियन को अंदर से झकझोरा? देखें वायरल वीडियो

Sun, 02 Nov 2025 03:30 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 02 Nov 2025 03:30 PM IST
सार

Bharti Singh Viral Video: हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह का एक वीडियो थिएटर्स से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें रोते हुए देखा जा रहा है। देखें वीडियो। 

विज्ञापन
Bharti singh emotional video viral on social media after watching ikk kudi film
भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सबके चेहरे पर तुरंत मुस्कान ला देने वाली कॉमेडियन भारती सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें फूट-फूटकर रोते देखा जा रहा है। इस वीडियो में भारती सिंह किसी फिल्म को देखती हुई भावुक नजर आ रही हैं। जानिए आखिर किस फिल्म ने कॉमेडियन को किया इमोशनल। 

विज्ञापन

भारती सिंह के आंसू नहीं रुक रहे
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह किसी सिनेमाघर में एक फिल्म देखती नजर आ रही हैं। इसमें कॉमेडियन के आंसू गिरते ही जा रहे हैं। वीडियो में दिखा कि वो शहनाज गिल की फिल्म ‘इक कुड़ी’ देख रही हैं,  जिसके कुछ सीन्स वीडियो में भी दिखे हैं। इसके अलावा दिखता है कि वहां बैठे कई दर्शक भी रो रहे हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने कहा, 'शहनाज गिल पर उन्हें गर्व है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे पंजाबी समझ नहीं आती वरना मैं निश्चित रूप से देखना पसंद करती, क्योंकि मैं शहनाज की प्रशंसक हूं।' वहीं एक और यूजर ने कमेंट सेक्शन में कहा, 'प्रेग्नेंसी में इतना स्ट्रेस नहीं लेते।' इसके अलावा अन्य यूजर्स भी इस फिल्म के लिए शहनाज गिल की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: छोटे पर्दे से बॉलीवुड के बादशाह तक..., ऐसा रहा है शाहरुख खान का सफर, पहली ही फिल्म के लिए जीता था बड़ा अवॉर्ड

फिल्म 'इक कुड़ी'  के बारे में
शहनाज गिल की फिल्म ‘इक कुड़ी’ एक आम लड़की की कहानी है, जिसकी शादी पैरेंट्स करना चाहते हैं। एक रिश्ता पक्का भी हो जाता है। लेकिन फिल्म की हीरोइन यानी शहनाज का किरदार अपने होने वाले दूल्हे को परखना चाहता है। इसके लिए वह परिवार के साथ मिलकर एक अलग ही प्लान बनाती है। यही से शुरू होती है फिल्म में ड्रामा, रोमांस और कॉमेडी की ट्रिपल डोज। इस फिल्म को अमरजीत सरोन ने निर्देशित किया है और यह 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed