Bhaiyya Ji Trailer: मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘भैया जी’ का ट्रेलर रिलीज, फावड़े से कुकर्मियों का किया विनाश
मनोज बाजपेयी की अगली फिल्म ‘भैया जी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह 24 मई को रिलीज होने वाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनोज बाजपेयी की सौंवीं फिल्म ‘भैया जी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है। मनोज बाजपेयी के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर मारधाड़ करते हुए देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में भैया जी बने मनोज बाजपेयी अपने भाई की मौत का बदला लेते हुए नजर आएंगे।
Bhaiyya nahi… Bhaiyya Ji!
Aa gaye hain, apne pratishodh ki jhalak lekar. 😎🔥
Trailer Out Now
🔗: https://t.co/1iRVNKI7tn
Miliye #BhaiyyaJi se, 24th May se, apne nazdeeki cinema-gharon mein#DesiSuperstar #MB100@BajpayeeManoj @Suvinder_Vicky @jatinact @sharmamatvipin… pic.twitter.com/dg9bQy2dPo— Bhanushali Studios Limited (@BSL_Films) May 9, 2024विज्ञापन
भैया जी ने हजारों कुकर्मियों को किया संसार से मुक्त
‘भैया जी’ के ट्रेलर की शुरूआत में फिल्म का एक किरदार बार-बार पूछता है कि भैया जी कौन है? बार-बार पूछने पर भी जब उसे जवाब नहीं मिलता तो वह एक बार फिर चिल्लाकर पूछता है। इसके जवाब में दूसरा किरदार कहता है कि पॉलिटिक्स की बात करें को सत्ता पक्ष को विपक्ष और विपक्ष को सत्ता पक्ष करने के मास्टरमाइंड भैया जी। उनके फावड़े ने हजारों कुकर्मियों को संसार से मुक्त किया है। एक समय था, जब कुकर्मी मात्र उनकी कहानियां सुनकर कुकर्म त्याग देता था। ट्रेलर में आगे मनोज बाजपेयी की एंट्री होती हैं। उन्हें ताबड़तोड़ एक्शन करते हुए देखा जा सकता है। ट्रेलर में भैया जी का खौफ साफ-साफ देखने को मिल रहा है।
24 मई को होगी रिलीज
फिल्म ‘भैया जी’ में मनोज बाजपेयी के अलावा जतिन गोस्वामी, जोया हुसैन, सुविंदर विक्की और विपिन शर्मा भी अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। वहीं, विनोद भानुशाली, शैल ओस्वाल, शबाना रजा वाजपेयी, समीशा ओस्वाल, कमलेश भानुशाली और विक्रम खक्कर इस फिल्म के निर्माता हैं।