फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bengaluru court restrains actor Kamal Haasan from making remarks against Kannada language

Kamal Haasan: अदालत ने कमल हासन को कन्नड़ भाषा के खिलाफ टिप्पणी करने से रोका, अगस्त में होगी अगली सुनवाई

Sat, 05 Jul 2025 01:05 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 05 Jul 2025 01:05 AM IST
सार

Kamal Haasan: अभिनेता कमल हासन को बंगलूरू की एक अदालत ने कन्नड़ भाषा के खिलाफ कोई भी टिप्पणी करने से रोका है। मामले में अगली सुनवाई अगले महीने यानी अगस्त में होनी है।

विज्ञापन
Bengaluru court restrains actor Kamal Haasan from making remarks against Kannada language
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता कमल हासन को कन्नड़ भाषा पर कथित विवादित टिप्पणी के बाद खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। अब इस मामले में बंगलूरू की एक अदालत ने अभिनेता को कन्नड़ भाषा के खिलाफ किसी भी तरह की टिप्पणी करने से रोका है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक बंगलुरू की एक अदालत ने शुक्रवार को एकपक्षीय अंतरिम निषेधाज्ञा पारित कर अभिनेता कमल हासन को कन्नड़ भाषा के खिलाफ कोई भी टिप्पणी करने से रोक दिया।

विज्ञापन

केएसपी द्वारा दायर मुकदमे की सुनवाई के बाद दिया आदेश 
बंगलूरू की अदालत द्वारा कमल हासन को कन्नड़ भाषा पर भाषाई श्रेष्ठता का दावा करने वाले या कन्नड़ भाषा, साहित्य, भूमि और संस्कृति के खिलाफ कोई भी टिप्पणी करने, पोस्ट करने, लिखने, प्रकाशित करने से रोका गया है। अतिरिक्त शहर सिविल और सत्र न्यायाधीश ने कन्नड़ साहित्य परिषद (केएसपी) के अध्यक्ष महेश जोशी द्वारा दायर मुकदमे की सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया। इसमें हसन के खिलाफ कन्नड़ भाषा और संस्कृति के खिलाफ कोई भी अपमानजनक बयान देने से रोकने की मांग की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
अदालत ने कमल हासन को समन जारी करने का भी आदेश दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 30 अगस्त को होगी। अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने अपनी फिल्म 'ठग लाइफ' के प्रचार कार्यक्रम के दौरान बीते दिनों कहा था कि 'कन्नड़ का जन्म तमिल से हुआ है'। इसके बाद उनकी इस टिप्पणी पर जमकर आलोचना हुई। कन्नड़ समर्थक समूहों और सांस्कृतिक संगठनों में आक्रोश फैल गया।

Amaal Malik: 'सुशांत की तरह कार्तिक आर्यन हो रहे टारगेट', सिंगर अमाल मलिक ने किया चौंकाने वाला दावा

विज्ञापन

ओटीटी पर रिलीज हुई 'ठग लाइफ'
बात करें फिल्म 'ठग लाइफ' की तो यह फिल्म 05 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अब यह फिल्म ओटीटी पर भी दस्तक दे चुकी है। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed