फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Baweja Studios set to produce biopic inspired by Kashmir first Ashok Chakra awardee Late Lance Naik Nazir Wani

Harman Baweja Ikhwan: रियल हीरो की लाइफ को पर्दे पर उतारेंगे हरमन बावेजा, नाम है इख्वान

Mon, 08 Apr 2024 04:28 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 08 Apr 2024 04:28 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता हरमन बावेजा ने 'इख्वान' नाम की फिल्म बनाने का फैसला किया है। यह फिल्म बावेजा स्टूडियो के बैनर तले बनाई जाएगी। हरमन बावेजा निर्मित यह फिल्म कश्मीर के पहले अशोक चक्र पुरस्कार विजेता दिवंगत 'लांस नायक नजीर वानी' के जीवन पर आधारित होगी। 

विज्ञापन
Baweja Studios set to produce biopic inspired by Kashmir first Ashok Chakra awardee Late Lance Naik Nazir Wani
हरमन बावेजा, दिवंगत लांस नायक नजीर वानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

यह फिल्म एक बायोपिक होगी। इस फिल्म में पूरी तरह से 'वानी' की देशभक्ति को दिखाया जाएगा। साहस और बहादुरी की कहानी है 'इख्वान'। फिल्म 'इख्वान' में देश के प्रति साहस और बहादुरी की कहानी को दर्शाया जाएगा। यह कहानी है दिवंगत 'लांस नायक नजीर वानी' की जिन्होंने देश की रक्षा करते वक्त हजारों जोखिम उठाते हुए देश के लिए अपनी जान को कुर्बानी कर दिया। नवंबर 2018 में बाटागुंड गांव में आतंकियों से लड़ते हुए उन्होंने देश के लिए अपनी जान गवाई थी।
विज्ञापन


हरमन बावेजा के मन की बात
फिल्म को लेकर हरमन बावेजा ने कहा, ''मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि मैं दिवंगत 'लांस नायक नजीर वानी' की दिल छू लेने वाली कहानी को सिल्वर स्क्रिन पर लेकर आ रहा हूं। उनके साहस और बहादुरी की कहानी को सभी को एक बार जरूर देखना चाहिए। यह फिल्म उनकी पत्नी और भारतीय सेना के अलावा उन सभी सुरक्षाकर्मियों के लिए है जो इस देश की रक्षा करते हैं।''
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने जाहिर की अपनी खुशी
लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने कहा, ''इख्वान, नजीर अहमद वानी की कश्मीरी देशभक्ति की कहानी है। यह कहानी है उस नौजवान सैनिक की जिसने देश के लिए अपनी जान गवा दी। मुझे यकीन है कि यह कहानी सभी भारतीयों के लिए प्रेरणाश्रोत का काम करेगी। इस फिल्म को बड़े पर्दे पर लाने के लिए बावेजा स्टूडियो को बधाई।''
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दिवंगत वानी की पत्नी मेहजबीन अख्तर ने कही यह बड़ी बात
मेहजबीन अख्तर ने कहा, '' एक परिवार के रूप में हम सभी को अशोक चक्र विजेता और मेरे पति के बलिदान पर गर्व है। फिल्म 'इख्वान' के जरिए हम उनके बलिदान को दिखा पाएंगे। इसके लिए मैं बावेजा स्टूडियोज की आभारी हूं। हम इस फिल्म की रिलीज के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।''



इस फिल्म को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। 'इख्वान' के अलावा हरमन बावेजा के पास 'कैप्टन इंडिया' नाम की फिल्म भी है। इस फिल्म के अभिनेता कार्तिक आर्यन हैं। इसके अलावा बावेजा स्टूडियो 'मिसेस' नाम की फिल्म भी लेकर आ रहा है। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा नजर आएंगी। यह एक एक्शन फिल्म होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed