फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Badshah Touches 3 Years Younger Arijit Singh Feet During During Live Concert video goes viral

Badshah-Arijit Singh: अरिजीत सिंह के सम्मान में झुके बादशाह, मंच पर छुए गायक के पैर, वीडियो वायरल

Tue, 09 Apr 2024 06:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 09 Apr 2024 06:34 PM IST
सार

बादशाह ने लाइव संगीत समारोह में अरिजीत सिंह के पैर छुए लिए, जिसके बाद उनका ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। नेटिजन्स ने इसे लेकर बादशाह की खूब सराहना की है।

विज्ञापन
Badshah Touches 3 Years Younger Arijit Singh Feet During During Live Concert video goes viral
अरिजीत सिंह, बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रैपर और सिंगर बादशाह और अरिजीत सिंह के संगीत के प्रशंसक दीवाने हैं। एक ही मंच पर जब दोनों हों तो क्या ही कहने। ऐसा हाल ही में देखने को मिला। इनके संगीत के साथ-साथ एक और चीज ने दर्शकों का दिल जीत लिया। हुआ यह कि लाइव संगीत समारोह के दौरान बादशाह ने अरिजीत सिंह के पैर छुए। अरिजीत के पैर छूते हुए बादशाह का वीडियो तेजी के साथ इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन

Animal Actor Bobby Deol: आर्यन खान की वेब सीरीज पर बड़ा अपडेट, स्टारडम में दिखेगा बॉबी देओल का जलवा
विज्ञापन


परफॉर्म करने से पहले छुए पैर
यह वीडियो बादशाह और अरिजीत सिंह के एक शाथ थाईलैंड के बैंकॉक में एक संगीत समारोह में परफॉर्म करने के दौरान की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अरिजीत 'सोलमेट' गाने पर अपनी प्रस्तुति दे रहे थे, तभी बादशाह ने झुककर उनके सम्मान में पैर छू लिए। अरिजीत ने दर्शकों के सामने जैसै ही बादशाह का नाम लेकर उनका परिचय कराया भीड़ उत्साह में जोर-जोर से शोर करने लगी। भीड़ के शोर करते ही बादशाह ने अपनी परफार्मेंस से पहले अरिजीत के प्रति सम्मान दिखाते हुए उनके पैर छू लिए। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हुआ। नेटिजन्स ने बादशाह की सराहना करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरिजीत से बादशाह हैं तीन साल छोटे
नेटिजन्स ने अरिजीत और बादशाह की उम्र पर भी जोर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'बादशाह अरिजीत सिंह से तीन साल बड़े हैं, लेकिन उन्होंने अरिजीत के पैर छुए। उन्होंने उनके पैर नहीं छुए, बल्कि उनका ये करना अरिजीत की कला के लिए उनके सम्मान को दर्शाता है। उम्र मायने नहीं रखती, अनुभव मायने रखता है'! वहीं एक प्रशंसक ने लिखा, 'पैर धोकर पीने चाहिए थे'।
BMCM: अबू धाबी के BAPS हिंदू मंदिर में अक्षय-टाइगर ने टेका माथा, 'बड़े मियां छोटे मियां' के लिए लिया आशीर्वाद

किशोर और रफी से की तुलना
अरिजीत के एक प्रशंसक ने उनकी तुलना मोहम्मद रफी और किशोर कुमार से कर दी। प्रशंसक ने लिखा, 'अरिजीत सिंह म्यूजिक इंडस्ट्री के ताज हैं। सब जानते हैं कि वो किशोर कुमार और रफी की तरह ही लाइव समारोह में भी रिकॉर्डिंग की तरह ही गाते हैं। वही पिच, वही टोन'। हाल ही में अरिजीत सिंह और बादशाह ने 'एक था राजा' एल्बम के लिए एक साथ 'सोलमेट' गीत को गाया। दोनों ने ही बॉलीवुड को कई बड़े हिट गाने दिए हैं। 
Chaitra Navratri 2024: भक्ति में डूबे सितारे, प्रशंसकों को दीं चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed