फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Badli Si Hawa Hai The First Song Of Aryan Khan First Show The Bads Of Bollywood Release

The Bads Of Bollywood: डांस फ्लोर पर दिखेगी ‘बदली सी हवा’, आर्यन के शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का पहला गाना रिलीज

Sat, 23 Aug 2025 02:00 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 23 Aug 2025 02:00 PM IST
सार

The Bads Of Bollywood First Song Release: अपकमिंग शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का पहला गाना आज रिलीज हो गया है। जानिए इस गाने में क्या है खास और कैसा है ये गाना।

विज्ञापन
Badli Si Hawa Hai The First Song Of Aryan Khan First Show The Bads Of Bollywood Release
'बदली सी हवा है' गीत - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

आर्यन खान के पहले शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का पहला गाना ‘बदली सी हवा है’ आज रिलीज हो गया है। इस गाने में शो के लीड एक्टर लक्ष्य और राघव डांस और मजे करते नजर आ रहे हैं। ये गाना एक डांस सॉन्ग है।

विज्ञापन

टी-सीरीज ने शेयर किया गाना
टी-सीरीज ने इस गाने को अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया पर रिलीज किया है। इंस्टाग्राम पर इस गाने को शेयर करते हुए टी-सीरीज की ओर से लिखा गया है, ‘डांस फ्लोर पर चलेगी सिर्फ यह हवा। बदली सी हवा है गाना हुआ रिलीज।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by T-Series (@tseries.official)


गाने में मस्ती करते नजर आए लक्ष्य-सहर और राघव
इस गाने में शो की लीड कास्ट नजर आ रही है। जिसमें लक्ष्य, सहर बाम्बा और राघव जुयाल नजर आ रहे हैं। तीनों एंजॉय करते और डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान लक्ष्य और सहर के बीच रोमांस भी दिखता है और लक्ष्य व राघव के बीच ब्रोमांस और दोस्ती भी नजर आती है।

अनिरुद्ध का म्यूजिक और अरिजीत की आवाज
साउथ के स्टार संगीतकार अनिरुद्ध रविचंद्र ने इस गीत में संगीत दिया है। जबकि गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। इस गाने में अरिजीत सिंह और अमीरा गिल ने आवाज दी है। गाना एक पार्टी सॉन्ग है, जिस पर आप अपने कदम थिरका सकते हैं।

Badli Si Hawa Hai The First Song Of Aryan Khan First Show The Bads Of Bollywood Release
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड - फोटो : इंस्टाग्राम-@netflix_in
शो से आर्यन खान रख रहे निर्देशन की दुनिया में कदम
बात करें ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की, तो इस शो से शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। ये उनका पहला निर्देशित-लिखित शो है। यह एक टिपिकल बॉलीवुड मसाला टाइप का शो है, जिसमें एक्शन-रोमांस के साथ भरपूर ड्रामा भी देखने को मिलेगा। शो बॉलीवुड पर ही आधारित है। इस शो में एक लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है। ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed