फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bad Newz released on ott on Amazon prime video for 349 rupees rent Vicky Kaushal triptii dimri Ammy virk film

Bad Newz: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने आई 'बैड न्यूज', फिल्म देखने के लिए दर्शकों को करना होगा यह काम

Fri, 30 Aug 2024 11:38 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 30 Aug 2024 11:38 AM IST
सार

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बैड न्यूज को सिनेमाघरों में दर्शकों ने पसंद किया। अब यह फिल्म ओटीटी पर धमाल मचाने आ गई है, लेकिन यहां एक पेंच है।

विज्ञापन
Bad Newz released on ott on Amazon prime video for 349 rupees rent Vicky Kaushal triptii dimri Ammy virk film
बैड न्यूज - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

विस्तार

बैड न्यूज हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें एनिमल फेम तृप्ति डिमरी, विक्की कौशल और एमी विर्क मुख्य भूमिकाओं में हैं। आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म फिर से सुर्खियां बटोर रही है। यह फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर धमाल मचाने आ गई है। सिनेमाघर में फिल्म देखने से चूके दर्शकों के लिए यह अच्छी खबर है कि अब ओटीटी पर इस फिल्म का लुक उठा सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

देना होगा फिल्म के लिए किराया

प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है कि बेड न्यूज अब हिंदी में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। हालांकि, इसमें एक पेंच है। यह फिल्म मुफ्त में ओटीटी पर उपलब्ध नहीं है, बल्कि दर्शकों को इसे देखने के लिए किराया चुकाना पड़ेगा। ओटीटी प्लेटफार्म पर बैड न्यूज को स्ट्रीम करने के लिए दर्शकों को यह फिल्म किराए पर लेनी होगी, जो लोग इसे सिनेमाघर में नहीं देख पाए हैं और अब ओटीटी पर देखना चाहते हैं, उन्हें 349 रुपये किराए पर देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुड न्यूज का सीक्वल थी फिल्म 
यह फिल्म गुड न्यूज का सीक्वल है, जिसे धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और अमेजन प्राइम ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में नेहा धूपिया, करण औजला और अनन्या पांडे भी हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को सिनेमाघर में भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके साथ ही विक्की कौशल तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की अदाकारी ने भी प्रशंसकों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन

फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी हेटेरोपैटरनल सुपरफेकंडेशन की घटना के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां तृप्ति के किरदार को पता चलता है कि वे दो अलग-अलग पिताओं से जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली है। इससे अराजकता फैलती है और दो पिता, विक्की और एमी उनका प्यार जीतने के लिए होड़ में लग जाते हैं। फिल्म की कहानी इशिता मोइत्रा और तरुण डुडेजा ने लिखी है और इसका निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता, अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी ने फिल्म को निर्मित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed