फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bad newz actor Vicky kaushal was troubled during shooting of gangs of wasseypur mobbed by people

Vicky Kaushal: इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बुरे फंस गए थे विक्की कौशल, पिटते-पिटते बचे थे अभिनेता

Sun, 21 Jul 2024 08:47 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 21 Jul 2024 08:47 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फिल्म के दौरान की चौंका देनी वाली डरावनी घटना साझा की है। अभिनेता ने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें लगभग 500 लोगों ने घेर लिया था। आइए जानते हैं पूरी घटना को विस्तार से…

विज्ञापन
Bad newz actor Vicky kaushal was troubled during shooting of gangs of wasseypur mobbed by people
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल अपनी फिल्म ‘बैड न्यूज’ की सफलता को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि अभिनेता ने अनुराग कश्यप की ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में बतौर सहायक निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। अब एक साक्षात्कार में उन्होंने फिल्म से जुड़े कुछ हैरान करने वाले किस्से साझा किए हैं। अभिनेता ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान किस तरह से वह पिटते-पिटते बचे थे और गिरफ्तार होने के करीब पहुंच गए थे।
विज्ञापन


खनन माफियाओं से घिर गए थे अभिनेता
अभिनेता ने तन्मय भट्ट के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर बातचीत में फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के दिनों की डरावनी कहानी साझा की। उन्होंने साझा किया कि वह फिल्म की शूटिंग के दौरान अवैध रेत खनन को फिल्माते समय रेत माफियाओं द्वारा लगभग पिट गए थे। विक्की ने कहा, ‘फिल्म में जो कोयला तस्करी दिखाई गई थी, वह वास्तविक थी। हमने इसे शूट किया था।’ उन्होंने आगे कहा,  एक घटना तब हुई जब हम अवैध रेत खनन के दृश्य कैप्चर करने गए थे। मैं हैरान था, क्योंकि यह पहली बार था जब मुझे एहसास हुआ कि यह इतने खुलेआम होता है कि आपको नहीं लगेगा कि यह वास्तव में तस्करी हो रही है, आपको लगेगा कि यह एक सही ढंग से चलाया जाने वाला व्यवसाय है, क्योंकि वहां सिर्फ एक-दो ट्रक नहीं खड़े थे, बल्कि 500 ट्रक थे।’
विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3: 'सेंसर करना पड़ जाएगा...,' फैजल शेख से नोकझोंक में एल्विश यादव ने कह दी बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


500 लोगों के बीच फंस गए थे विक्की
विक्की कौशल ने आगे कहा कि जब वह दृश्य फिल्मा रहे थे तो लगभग 500 लोगों ने उन्हें घेर लिया। कैमरा ऑपरेटर जो की बुजुर्ग थे उन्होंने टीम को फोन करके बताया कि वो फंस गए हैं। अभिनेता ने कहा, ‘उन्हें फोन पर बात करते हुए सुनकर, वहां मौजूद व्यक्ति ने सोचा कि वह किसी प्रभावशाली व्यक्ति को बुला रहे हैं। उस आदमी ने कैमरामैन को थप्पड़ मारा और उसका कैमरा छीन लिया और हमें धमकी दी की कैमरा तोड़ देंगे। हम दोनों की पिटाई होने वाली थी, लेकिन हम किसी तरह बच निकले।’

‘बैड न्यूज’ कर रही शानदार प्रदर्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता की फिल्म ‘बैड न्यूज’ की बात करें तो दो दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। पहले दिन फिल्म ने लगभग 8.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, अब दूसरे दिन फिल्म ने लगभग 10 करोड़ रुपये कमाए हैं।
बॉक्स ऑफिस पर 'कल्कि 2898 एडी' का कब्जा कायम, आज कमाए इतने
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed