फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Babil Khan Wants To Do Romantic Comedy Film, His Next Project Is Rom Com Genre

Babil Khan: रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म करना चाहते हैं बाबिल, अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर किया खुलासा

Fri, 25 Apr 2025 10:44 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 25 Apr 2025 10:44 AM IST
सार

Babil Khan Next Project: हाल ही में ‘लॉगआउट’ में नजर आए बाबिल खान ने अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि वो किस तरह की फिल्में करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Babil Khan Wants To Do Romantic Comedy Film, His Next Project Is Rom Com Genre
बाबिल खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी धीरे-धीरे अपने प्रोजेक्ट्स के जरिए बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में बाबिल ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘लॉगआउट’ में नजर आए थे। इसमें उन्होंने एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की भूमिका निभाई थी। अब बाबिल ने अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर बात की है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि वो किस तरह की फिल्म करना चाहते हैं।

विज्ञापन

अब रॉम-कॉम में नजर आएंगे बाबिल
हाल ही में ‘फिल्मीबीट’ के साथ बातचीत में बाबिल ने अपने आगामी प्रोजेक्ट और निजी जिंदगी में रोमांस को लेकर बात की। बाबिल ने बताया कि उनका अगला प्रोजेक्ट एक रोमांटिक शो है। उन्होंने कहा, “रोमांटिक कॉमेडी जॉनर में मेरी गहरी दिलचस्पी है। मैं वास्तव में रोमांटिक-कॉमेडी करना चाहता हूं। मैं अब एक रॉम-कॉम पर काम कर रहा हूं।” हालांकि, बाबिल ने अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी। लेकिन इतना तय है कि उनका अगला प्रोजेक्ट एक रॉम-कॉम है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Gajraj Rao: ‘सिनेमा हॉल आधे रेस्टोरेंट बन गए हैं’, गजराज राव ने फिल्मों के महंगे टिकट पर जताई चिंता; दिए सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन में नहीं हैं बाबिल के कोई सीक्रेट
इस बातचीत के दौरान बाबिल ने अपने रियल लाइफ प्यार और अपने जीवन के सीक्रेट्स को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि मेरे सीक्रेट्स मेरे फोन पर नहीं हैं। मेरे सारे सीक्रेट मेरे दिल में हैं। अगर मेरा दिल चुरा लिया जाता है, जो आमतौर पर होता है। तो सारे सीक्रेट जाने जा सकते हैं।


यह खबर भी पढ़ें: Emraan Hashmi: इमरान हाशमी ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, इस फिल्म के तीसरे भाग की चल रही तैयारी

अलग-अलग किरदार निभा रहे बाबिल
बाबिल ने अभी इंडस्ट्री में ज्यादा काम नहीं किया है। लेकिन अपने छोटे से करियर में ही वो अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभा रहे हैं। बाबिल चुनौतीपूर्ण किरदार निभाना चाहते हैं। जो उनकी फिल्मोग्राफी में देखने को भी मिलता है। जिसमें ‘कला’ से लेकर ‘द रेलवे मैन’ और ‘लॉगआउट’ जैसे अलग-अलग किरदार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed