फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Avneet Kaur recalled a shocking incident from Holi where a guy misbehaved with her Know Details

Avneet Kaur: अवनीत का चौंकाने वाला खुलासा, होली पर एक लड़के ने अभिनेत्री से की गंदी हरकत, फिर क्या हुआ? जानिए

Fri, 21 Mar 2025 06:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 21 Mar 2025 06:10 PM IST
सार

Avneet Kaur Shares Shocking Holi Incident: अवनीत कौर ने हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना का जिक्र किया है। घटना होली की है, जब एक लड़के ने उनके साथ अभद्र हरकत की।

विज्ञापन
Avneet Kaur recalled a shocking incident from Holi where a guy misbehaved with her Know Details
अवनीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम @avneetkaur_13

विस्तार

अवनीत कौर चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार हैं। सोशल मीडिया पर वे खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अवनीत ने अपने साथ हुई एक चौंकाने वाली घटना का जिक्र किया। यह घटना होली के त्योहार के समय की है। अवनीत ने बताया कि एक बार होली खेलने के दौरान एक लड़के ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने लड़के को पहले ही हिदायत दी थी, लेकिन जब वह नहीं माना तो उन्होंने उसे करारा जवाब दिया।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Tumko Meri Kasam Review: अदा और इश्वाक की जोड़ी का नहीं जमा रंग, खुद को दोहराते नजर आए अभिनेता अनुपम खेर

विज्ञापन

बल्ले से की लड़के की पिटाई
अवनीत कौर ने घटना का जिक्र करते हुए कहा कि होली पर अभद्र व्यवहार करने पर उन्होंने एक लड़के की जमकर पिटाई की थी। लड़के ने मना करने पर भी उनके ऊपर गुब्बारा फेंककर मारा। इसके बाद अवनीत ने बैट से उस लड़के की पिटाई की। अवनीत कौर ने हाउटरफ्लाई (Hauterrfly ) से बातचीत में कहा, 'एक बार होली के दौरान, मैंने एक लड़के से कहा कि मुझे गुब्बारे मत मारो। मेरे हिदायत देने के बाद भी उसने मेरे ऊपर गुब्बारा फेंक दिया। मैंने सोचा, 'बेटे, तू तो गया। पहले तो तूने देखा नहीं कि कितनी खतरनाक लड़की हूं'। अवनीत ने आगे कहा, 'मैंने बल्ला उठाया और उसकी अच्छी पिटाई की'।

लड़के की मम्मी लेकर आईं शिकायत
अवनीत ने आगे कहा, 'उस लड़के की मम्मी फिर मेरी मम्मी के पास आई थीं और बोलीं, 'आपकी लड़की ने मेरे लड़के की बुरी तरह पिटाई कर डाली'। मेरी मम्मी ने बोला, 'क्योंकि उसने पिटाई वाला काम किया। और क्या करें?'

यह खबर भी पढ़ें:
Kartik Aaryan: किस लड़की ने किया कार्तिक आर्यन को शादी के लिए प्रपोज? जानिए क्या रहा अभिनेता का रिएक्शन

विज्ञापन

स्कूल में फैली थी अफवाह
अवनीत कौर ने आगे बताया कि स्कूल के दिनों में उन्हें लेकर एक अफवाह खूब थी। कहा जाता, 'अवनीत के दांत बहुत सफेद हैं। ये तीन बार प्रश करती है।' अवनीत ने कहा, 'अगर किसी के दांत सफेद हैं तो ऐसे अनुमान लगाना तो बेवकूफी है'। अवनीत के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे 'लव इन वियतनाम' में नजर आएंगी। इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म 'मिशन: इम्पॉसिबल-द फाइनल रेकनिंग' भी उनके पास है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed