फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Assam Cabinet appoints five member special public prosecutors in Zubeen Garg death case

जुबीन गर्ग मौत मामले में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर टीम को मंजूरी, CM सरमा बोले- टीम कानूनी लड़ाई आगे बढ़ाएगी

Fri, 09 Jan 2026 10:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 09 Jan 2026 10:17 PM IST
सार

Zubeen Garg Death Case: असम कैबिनेट ने दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की पांच सदस्यीय टीम को मंजूरी दे दी है। इसे लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह टीम कानूनी लड़ाई को आगे बढ़ाएगी।

विज्ञापन
Assam Cabinet appoints five member special public prosecutors in Zubeen Garg death case
जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स

विस्तार

असम कैबिनेट ने आज शुक्रवार को दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की पांच सदस्यीय टीम को मंजूरी दे दी है। इसकी अगुवाई सीनियर एडवोकेट जियाउल कमर करेंगे। कैबिनेट मीटिंग के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (PPs) की एक टीम कानूनी लड़ाई को आगे बढ़ाएगी। 

विज्ञापन

कौन-कौन होंगे सदस्य?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पांच सदस्यीय टीम में सीनियर एडवोकेट जियाउल कमर स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर होंगे। ब्रोजेंद्र मोहन चौधरी एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर होंगे और किशोर दत्ता, प्रांजल दत्ता व बिकाश जमार असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर होंगे। सीएम सरमा ने कहा, 'यह पांच सदस्यों की टीम कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद करेगी'।

पांच करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी
उन्होंने आगे कहा कि कैबिनेट ने जुबीन गर्ग के परिवार द्वारा उनके नाम पर बनाए जाने वाले ट्रस्ट के लिए 5 करोड़ रुपये के अनुदान को भी मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा, 'कैबिनेट ने परिवार के फैसले का स्वागत किया है। बाद में भी अगर गर्ग की याद और उनके कामों को सहेजने के लिए कोई प्लान शेयर किए जाते हैं, तो सरकार हमेशा ट्रस्ट की मदद करने की कोशिश करेगी'। 52 वर्षीय सिंगर सिंगर-कंपोजर व एक्टर जुबीन गर्ग की 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय मौत हो गई थी, जहां वह नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में हिस्सा लेने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी कर रही मौत की जांच
राज्य पुलिस की सीआईडी की एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) मौत की जांच कर रही है और उसने 12 दिसंबर को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। इसमें चार आरोपियों, फेस्टिवल ऑर्गनाइजर श्यामकानु महंत, सिंगर के सेक्रेटरी सिद्धार्थ शर्मा और उनके दो बैंड मेंबर शेखरज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत पर हत्या का आरोप लगाया गया है और पांचवें आरोपी, सिंगर के चचेरे भाई और सस्पेंड पुलिस ऑफिसर संदीपान गर्ग पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed