Asim Riaz-Rubina Dilaik: आसिम रियाज ने रुबीना पर कसा तंज, शिखर धवन बोले- उनसे माफी मांगिए
Asim Riaz Rubina Dilaik in Heated Argument: आसिम रियाज और रुबीना दिलैक के बीच हाल ही में एक शो के दौरान जबरदस्त नोकझोंक देखने को मिली। सोशल मीडिया पर इस शो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओटीटी की दुनिया में इन दिनों एक नया रियलिटी शो धूम मचा रहा है। इस शो में आसिम रियाज, रुबीना दिलैक, अभिषेक मल्हान जैसे सितारे दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें मशहूर क्रिकेटर शिखर धवन भी नजर आ रहे हैं। शो के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल हो जाते हैं।
हाल ही में एक ऐसा क्लिप सामने आया, जिसमें आसिम रियाज और रुबीना दिलैक के बीच तीखी बहस देखने को मिली। इस बहस ने फैंस के बीच खूब हलचल मचाई। वायरल वीडियो में आसिम और रुबीना किसी बात पर भिड़ते दिखे। बहस के दौरान आसिम ने रुबीना यह सीरियल नहीं है’ कहकर तंज कसा।
Hadh Kar Di Aapne: एक ही सीन में गोविंदा ने निभाए थे कई किरदार, रानी मुखर्जी से अफेयर की उड़ी थी चर्चा
Questioning on someone's achievements, Including others profession ,Demotivation someone to another extent. That's what #AsimRiaz is doing in the show shamelessly !!
— 𝐉•🗨️ (@WhenJSpeaksFact) April 13, 2025
Rubina was actually the best mentor who understand the emotions of contestents 🤍.#RubinaDilaik #BattleGround pic.twitter.com/CQczy9apxX
यह सुनकर रुबीना भड़क गईं और बोलीं, “आसिम, वहां मत जाओ।” यह सुनकर माहौल और गर्म हो गया। शो के होस्ट शिखर धवन ने इसके बाद तुरंत दखल दिया। उन्होंने आसिम से कहा, “आपने रुबीना से जो कहा, वह ठीक नहीं था। आपको माफी मांगनी चाहिए।” आसिम ने सफाई देते हुए कहा कि उनका ऐसा मतलब नहीं था और यह गुस्से में कह दिया। फिर उन्होंने रुबीना से माफी मांगी। रुबीना ने भी शांति से जवाब देते हुए कहा, “कोई बात नहीं, मैं समझती हूं।”
Like I always say treat people with respect they will give you respect back Shikhar & Rubina gave Asim respect so he was willing to give them respect back and apologize in KKK everyone went on a ego trip #AsimRiaz #RubinaDilaik #Battleground
— Maple Abdullah 🇨🇦🐥🔰 (@MapleAbdullah) April 13, 2025
pic.twitter.com/uIcRRNYtEW
आसिम का ‘सीरियल’ वाला कमेंट कई दर्शकों को नागवार गुजरा। फैंस ने इसे रुबीना के लिए अपमानजनक करार दिया। सोशल मीडिया पर रेस्पेक्ट रुबीना और आमिस रियाज जैसे जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। कई लोगों ने रुबीना की तारीफ की, जो इस दौरान शांत रहीं। वहीं, कुछ ने आसिम के व्यवहार को सवाल उठाए। कुछ ने शिखर धवन की तारीफ की, जिन्होंने सही वक्त पर आसिम को टोका।