Media Industry: मीडिया और मनोरंजन उद्योग में बढ़ेंगे रोजगार, आईएफएफआई और वेव्स मिलकर करेंगे काम
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग में रोजगार बढ़ाने की बता कही है। उन्होंने कहा है कि आईएफएफआई और वेव्स मिलकर इस पर काम करेंगे, जिससे इस उद्योग में और रोजगार पैदा किए जा सके।
विस्तार
मीडिया और मनोरंजन उद्योग देश के सबसे बड़े उद्योगों में से एक है। लाखों लोग इस उद्योग से जुड़े हैं और रोजगार कर रहे हैं। समय के साथ-साथ इस उद्योग में टेक्नोलॉजी का भी उपयोग बढ़ रहा है। इस क्षेत्र में टेक्नोलॉजी के माध्यम से नए-नए प्रयोग हो रहे हैं। उदाहरण के तौर पर मीडिया और मनोरंजन उद्योग में एआई के उपयोग का बढ़ना है। इन्हीं बदलावों को देखते हुए अब केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस उद्योग को लेकर घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि उद्योग में टेक्नोलॉजी की भूमिका को ध्यान में रखते हुए और अधिक रोजगार पैदा करने के लिए वेव्स की स्थापना की गई है। गोवा में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के साथ-साथ वेव्स ग्लोबल समिट का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘आईएफएफआई और वेव्स मिलकर मीडिया और मनोरंजन उद्योग के विकास के लिए काम करेंगे।’
बदलावों से गुजर रहा है उद्योग
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बातचीत में कहा कि यह उद्योग एक बड़े संरचनात्मक बदलाव से गुजर रहा है। इस उद्योग ने करीब 25 लाख रोजगार देशभर में दिए हैं। उन्होंने कहा, ‘इस उद्योग में टेक्नोलॉजी की बढ़ती भूमिका को ध्यान में रखते हुए, संरचनात्मक बदलाव के समय जो अवसर बना है, उसका कैसे लाभ उठाया जाए और ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा किया जाए इस भावना के साथ वेव्स की कल्पना की गई है।’
अंबानी परिवार से सितारों को मिला ये रिटर्न गिफ्ट
अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के साथ ही होगी ग्लोबल समिट
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि गोवा में ‘अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ के साथ ही ‘वेव्स ग्लोबल समिट’ का आयोजन किया जाएगा। आईएफएफआई और वेव्स मिलकर मीडिया और मनोरंजन उद्योग के विकास के लिए काम करेंगे। इस दौरान गोवा के मुख्यमंत्री भी उनके साथ मौजूद थे।
#WATCH | Delhi: Union Minister Ashwini Vaishnaw says, "Media and entertainment industry is a big source of employment, currently employing nearly 25 lakh people across the country. Keeping the role of technology in the industry in mind, and harnessing the opportunity created… pic.twitter.com/JqLcP6PYNK
— ANI (@ANI) July 13, 2024
आईएफएफआई और वेव्स मिलकर रोजगार बढ़ाने के लिए करेंगे काम
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मीडिया और मनोरंजन जगत को बढ़ाने के लिए और रोजगार पैदा करने के लिए आईएफएफआई और वेव्स एक बड़ा साधन बनेंगे। उन्होंने कहा, ‘आईएफएफआई एक तरीके से आउटपुट है और वेव्स आज के समय में बढ़ रही टेक्नोलॉजी और लेटेस्ट टैलेंट के लिए इनपुट है।’
बरात में दिखे अंबानियों के ठाठ, दुल्हन राधिका ने भी किया खूब डांस