Ashish Chanchlani: 'कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड' की स्क्रीनिंग में नहीं जाएंगे आशीष चंचलानी, बताई वजह
Ashish Chanchlani: रणवीर इलाहाबादिया के विवादित बयान से मचे बवाल के बीच अशीष चंचलानी ने 'कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड' की विशेष स्क्रीनिंग में नहीं जाने का फैसला किया है।
विस्तार
'इंडियाज गॉट लेटेंट' के एक हालिया एपिसोड पर जमकर विवाद हो गया। इस शो में रणवीर इलाहाबादिया की ओर से की गई अश्लील टिप्पणी पर उनकी खूब आलोचना हो रही है। इस एपिसोड में आशीष चंचलानी भी नजर आए थे। इस पूरे विवाद का असर उन पर भी पड़ता नजर आ रहा है।
हाल ही में आशीष ने वैलेंटाइन डे पर कुछ लोगों के लिए 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' की स्क्रीनिंग का आयोजन करने की तैयारी की थी। हालांकि, अब उन्होंने 14 फरवरी को स्क्रीनिंग पर नहीं जाने का फैसला किया है। इसके पीछे उन्होंने खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया है।
आशीष ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि वह फिल्म की स्क्रीनिंग का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। उन्होंने लिखा, "हेल्लो दोस्तों, मैं ठीक महसूस नहीं कर रहा हूं, इसलिए अफसोस के साथ मुझे 14 फरवरी को कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड की स्क्रीनिंग को होस्ट नहीं पर पाऊंगा, लेकिन चिंता मत करें, जिनका चयन हो चुका है, वे फिल्म का आनंद ले सकते हैं। मुझे पता है कि मैं आप सभी को बहुत मिस करूंगा। लव यू 3000।"

कुछ समय पहले आशीष ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वह 'ब्रेव सिंगल सुपर सोल्जर्स' के लिए कैप्टन अमेरिका की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित करेंगे, जिसमें वह उनके साथ फिल्म देखेंगे। यह एक खास मौका था जिसे सिंगल लोग आशीष के साथ वैलेंटाइन डे पर बिताने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब इस विवाद के कारण उनकी उम्मीदें टूट गईं।
'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में हुई कुछ अश्लील टिप्पणियों का विवाद अब तूल पकड़ चुका है। शो के गेस्ट रणवीर इलाहाबादिया (बीयर बाइसेप्स) ने बिना शर्त माफी मांग ली है। जबकि समय रैना ने भी अपने द्वारा किए गए विवादित बयानों को लेकर सफाई दी। साथ ही, उन्होंने शो के सारे एपिसोड्स डिलीट कर दिए। इस विवाद में आशीष चंचलानी भी शामिल थे। हालांकि, उन्हें उतनी आलोचना का सामना नहीं करना पड़ा जितनी आलोचना रणवीर और समय को झेलनी पड़ी।
संबंधित वीडियो